फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के गम को भुलाने में काम आएंगे ये टिप्स

Wed, 06 Apr 2016 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
दिल टूटने पर सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। ऐसा लगता है कि सब खत्म हो गया, जिदंगी कुछ समय के लिए ठहर सी जाती है और पुरानी यादें रह-रहकर परेशान करने लगती है। किसी पुराने और लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते जब खत्म होते हैं तो उससे उबरने में समय लगता है। पुरानी बातों को लेकर बैठने और याद करने से बेहतर होगा कि कुछ उपाय करें जिससे ब्रेकअप तकलीफ से जल्दी से जल्दी निजात पा सकें।
 
विज्ञापन

ये तरीके बहुत काम आएंगे पुराने प्रेमी को भूलाने में

2 of 8
- फोटो : getty images
इस वक्त खुद को व्यस्त रखें, खाली ना बैठें। इस समय में जितना खाली बैठेंगे उतना ही दिमाग इधर-उधर के ख्यालों में उलझा रहेगा। ऐसे वक्त में काम में भले ही मन ना लगें लेकिन फिर भी खुद को किसी ना किसी काम से जोड़कर रखें।
विज्ञापन

ये तरीके बहुत काम आएंगे पुराने प्रेमी को भूलाने में

3 of 8
- फोटो : getty images
कहीं घूमने निकल जाएं। इससे आपके आसपास का माहौल बदलेगा और जिससे पुरानी बातें याद नहीं आएगी और मन भी बहलेगा। तो बस आपन सामान बांधें और निकल जाएं किसी ऐसी जगह घूमने जहां बहुत लंबे समय से जाने का सोच रहे थे।
 

ये तरीके बहुत काम आएंगे पुराने प्रेमी को भूलाने में

4 of 8
- फोटो : getty images
उस पुराने खराब हो चुके रिश्ते को अपना पूरा समय देने की वजह से कई बार परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पाए होगें। तो ये बेहतर समय है इनके साथ रहने का। ब्रेकअप के बाद परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा बिताएं और उनसे अपना दुख बांटें।
विज्ञापन

ये तरीके बहुत काम आएंगे पुराने प्रेमी को भूलाने में

5 of 8
- फोटो : getty images
पूरा समय इस बात पर सोचने में कि वो कितना अच्छा था या अच्छी थी या फिर आपने बहुत कुछ खो दिया है, ऐसा सोचना बंद कर दें। इस समय में अपने पूर्व प्रेमी की सभी बुरी बातों को याद करें तो आपको एहसास होगा कि आपका कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है बल्कि अभी और भी बहुत कुछ कर सकते हैं अपने जीवन में।
 
विज्ञापन

ये तरीके बहुत काम आएंगे पुराने प्रेमी को भूलाने में

6 of 8
- फोटो : getty images
उनके दिए पुराने प्रेम पत्र, तोहफों को खुद से दूर करें।  हो सकता है ये चीजें तकलीफ दें और आपको आगे बढ़ने ना दें। उन यादों के साथ सच को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ जाएं तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

ये तरीके बहुत काम आएंगे पुराने प्रेमी को भूलाने में

7 of 8
- फोटो : getty images
अच्छी किताबें पढ़ें, अच्छा संगीत सुने। नई चीजें सीखें और अपने शौक जिन्हें किसी वजह से समय नहीं दे पाए थे उन्हें फिर से सीखें और उसके लिए समय निकालें।
 
विज्ञापन

ये तरीके बहुत काम आएंगे पुराने प्रेमी को भूलाने में

8 of 8
- फोटो : getty images
किसी अच्छे दोस्त से अपनी तकलीफ बेझिझक बांटें। गम को अंदर पलने ना दें बल्कि बांटे और उनकी मदद लें कि वो आपको आगे बढ़ने में मदद करें। खूब रो लें। ये बुरा नहीं है बल्कि इससे तकलीफ कम होगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें