फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Break up day 2019: पार्टनर से ब्रेकअप के बाद ये 5 तरीके रखेंगे तनाव से दूर

Wed, 20 Feb 2019 02:30 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
ब्रेक अप कभी आसान नहीं होते। आप भावनाओं और नकारात्मकता के भंवर में ख़ुद को फंसा हुआ पाते हैं। कभी-कभी ब्रेकअप आप खुद करते हैं कभी यह दूसरे पार्टनर का भी विचार हो सकता है।  ब्रेकअप करना बेहद दर्दनाक होता है और कभी-कभी तो ये अंदर से हमें बुरी तरह से तोड़ देता है। यूं भी 'ब्रेकअप जैसा फैसला लेना आसान नहीं होता। जिसके साथ आपने अपनी आगे की जिंदगी के सपने सजाएं हो उसे छोड़ने के खयाल से ही आप डर जाते हैं। लेकिन कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि आपको ना चाहते हुए भी ब्रेकअप जैसा कठोर निर्णय लेना पड़ता है। आमतौर पर लोग  ब्रेकअप के बाद रिश्ता नहीं रखते क्योंकि इससे उन्हें अपने साथी और उसकी यादों से निकलने में काफी तकलीफ होती है। वे चाहकर भी अपने दिल दिमाग से उन दिनों की यादों को निकाल नहीं पाते हैं। रिश्ता खत्म होने के बाद बात करने से आप हमेशा उन्हीं सवालों में उलझे रहते हैं कि उसने आपके साथ ऐसा क्यों किया। ऐसा करना आपकी आगे की जिंदगी की शुरुआत में बाधा बन जाता है। इसलिए इन तरीकों से अपने आप को ब्रेकअप की दुख से बाहर निकालें।
विज्ञापन

2 of 5
pet animals
कई स्टडीज के मुताबिक आपके घर में मौजूद पालतू जानवर आपके तनाव को कम करता है, जिसे पेट थेरेपी कहा जाता है। आपके घर में मौजूद कुत्ता या बिल्ली को आपके साथ समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है। आप अपने पालतू जानवर के साथ खेल सकती हैं। अपने पालतू जानवर के साथ बिताया गया समय बेहतरीन समय में से एक है।
विज्ञापन

3 of 5
lonely women walk in winter
वॉक के लिए जाएं
अगर आप बाहर जा सकते हो तो बाहर घूमें, क्योंकि ताजी हवा आपके दिमाग के लिए फायदेमंद है। जो चीज आपके तनाव को बढ़ा रही है उसे रोकने की कोशिश करें। एक फूल या एक पेड़ को देखें और उसके डिटेल जानकारी के लिए समय लें। 

4 of 5
music - फोटो : social media
संगीत सुनें
शोध के मुताबिक संगीत से तनाव का स्तर कम होता है। सकारात्मक गीतों के साथ संगीत सुनें जिसमें सुखदायक साउंड हो। आप संगीत सुनते समय कोशिश करें की उस बात को न सोचें जिससे आपका तनाव बढ़ रहा हो। इसके अलावा आप चाहें तो योगा भी कर सकते हैं। योग से आपको दिमाग और शरीर का कनेक्शन मिलता है। यह तनाव को कम करने का एक शानदार तरीका है। योगा की शुरुआत कुछ सामान्य पोज़ से करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hug
गले लगाएं
यदि आप किसी प्रिय व्यक्ति के आसपास हैं, तो उन्हें गले लगाएं या गले लगाने के लिए उनसे पूछें। स्पर्श आपके लिए अच्छा है। इसके अलावा लिखना शुरू करें। इसके जरिए आप अपने जज्बात को बाहर निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप आर्ट भी कर सकती हैं तो अपने तनाव को कम करने के लिए उठाएं पेंसिल और कागज फिर किसी भी चीज को कागज पर उकेर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें