ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छा बर्ताव करना उतना ही जरूरी है जितना अच्छा काम करना। ऑफिस पहुंचते ही सबसे पहले सबको अच्छा सा 'गुडमॉर्निंग' या 'हेलो' कहें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और ऑफिस में घुसते ही सीधे अपने डेस्क पर जा कर काम करने लगते हैं तो सामने वाले को लगता है कि आप उसे इग्नोर कर रहे हैं या बहुत खडू़स मिजाज के हैं।
विज्ञापन
सहकर्मियों के साथ ऐसा करें बर्ताव
2 of 7
- फोटो : getty images
छुटपुट बातें करने की कला सीखना भी जरूरी है। ये बातचीत काम से जुड़ी न हो। अपने सहकर्मियों से उनकी पसंद-नापसंद, पसंदीदा खाना, हीरो जैसी चीजों के बारे में पूछें। इसी तरह आगे बात बढ़ती है और झिझक खत्म होती है।
विज्ञापन
सहकर्मियों के साथ ऐसा करें बर्ताव
3 of 7
- फोटो : getty images
अपने काम में सहकर्मी की भी राय लेना बुरी बात नहीं। हर किसी को अच्छा लगता है अगर उसकी राय ली जाए, आप भी अपने काम में ऐसा कर सकते हैं।
सहकर्मियों के साथ ऐसा करें बर्ताव
4 of 7
- फोटो : getty images
ऑफिस पॉलीटिक्स या परपंच से बचने की कोशिश करें। आपको भी अच्छा नहीं लगेगा न अगर कोई आपकी पीठ पीछे आपके बारे में खुसुर-फुसुर करे और आफको पता चल जाए? इसी तरह आपको भी किसी के बारे में परपंच करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
सहकर्मियों के साथ ऐसा करें बर्ताव
5 of 7
- फोटो : getty images
अगर किसी गुस्सैल या बद्तमीज सहकर्मी से पाला पड़ जाए जो आप पर चिल्ला रहा हो या बुरी तरह बात कर रहा हो तो उससे उसी भाषा में बात करने के बजाए ऐसा सोचें कि आपके बच्चे आपको देख रहे हैं। वो आपको बुरा व्यवहार करते देखेंगे तो क्या सोचेंगे। उन्हें भी तो आप तहजीब की सीख देते हैं।
विज्ञापन
सहकर्मियों के साथ ऐसा करें बर्ताव
6 of 7
- फोटो : getty images
अपने सहकर्मी कोई भी अच्छा काम करें या उन्हें कोई उपलब्धी मिले तो तारीफ करने से पीछे न हटें, लेकिन ये नकली नहीं होनी चाहिए। दिल से तारीफ करें ताकि उन्हें भी अच्छा लगे।
दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। जहां दूसरों को किसी काम के लिए क्रेडिट देना हो वहां क्रेडिट दें न कि खुद तारीफ बटोरते रहें। इसी तरह टीमवर्क होता है।