सास-बहू के झगड़े तो हर घर की कहानी बन चुके हैं फिर चाहे वजह छोटी हो या फिर बड़ी लेकिन इन झगड़ों की कहानियां अक्सर अलग-अलग सुनने को मिलती हैं और कई लोग इसे मजे लेकर सुनाते भी हैं। यहां तक की कई लोग आग में घी डालने का काम भी करते हैं। शादी के बाद अपने पति के घर में जाना एक रिवाज है जहां पर नई नवेली दुल्हन को कई सारी जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती है जिनमें से सबसे बड़ी भूमैिका होती है सास-ससुर के साथ तालमेल बैठाना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दुल्हन
ये तालमेल कई बार ठीक बैठ जाता है तो कई बार गाड़ी पटरी से एकदम उलट चलने लगती है। लेकिन ताने का ठीकरा जिसके सिर पर फूटता है वो नई नवेली दुल्हन ही होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजे बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने सास-ससुर की लाडली बन सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
दुल्हन
उसूलों पर अडिग रहें
ससुराल में नई नवेली दुल्हन थोड़ी सी घबराई हुई होती है क्योंकि घर का माहौल, घर वालों की पसंद और नापसंद के बारे में उसे पता नहीं होता है। ऐसे में आप 'आदर्श बहू' की छवि में ढलने के लिए कोशिश तो करें लेकिन इतना नहीं कि वो आप पर हावी हो जाएं क्योंकि अगर ऐसा हो गया तो बाद में झगड़ा होना स्वाभाविक है।
4 of 6
दुल्हन
सीमाएं करें निर्धारित
दुनिया में कोई भी रिलेशनशिप हो उसकी सीमाएं होनी जरूरी होती है फिर चाहे रिश्ता सास-बूह का ही क्यों न हो। अक्सर सास ये सोचती है कि बहू आएगी तो उसे अपनी मुट्ठी में रखूंगी जिसकी वजह से घर में कलेश की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए बहू को चाहिए कि वो बहुत ही प्यार से सास को इस बात को किसी तरह से बताएं कि उसे क्या पसंद है और क्या नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
दुल्हन
बनाएं रखें आपसी तालमेल
एक बहू के लिए सास-ससुर के साथ तालमेल बनाना भी काफी अहमियत रखता है। ऐसा करने से दोनों एक दूसरे की जरूरतों और ख्वाहिशों को समझेंगे जिससे कि झगड़े होने की संभावनाएं कम हो जाएंगी।
अपने दिल में दें जगह
अक्सर ऐसा होता है कि दुल्हन सास-ससुर की कमियों को ज्यादा देखती है जबकि अच्छाइयों को कम या यूं कहें कि वो देखना ही नहीं चाहती। इसलिए आपको चाहिए कि उन्हें भी अपने माता-पिता की तरह मान और सम्मान दें।