किसी भी तरह के संबंध का अंत, खुश, दुखी, अपमानजनक आदि होना, दर्दनाक है।इससे दर्द से उबरने के लिए आपको एक नया तरीका अपनाना चाहिए वो है नो कॉन्टेक्ट रूल आप अपने साथी से बात करने और चीजें साझा करने की आदत में हैं लेकिन अब अचानक नो कॉन्टेक्ट रुल लागू हो जाए तो आप एक बार के लिए डर सकती हैं पर आपको मूव ऑन करने में ये मदद करेगा। नो कॉन्टेक्ट रूल व्यक्ति से व्यक्ति के आधार पर दो उद्देश्यों की पूर्ति करता है। यह आपको आपके जीवन में ट्रैक पर वापस लाने में मदद कर सकता है और आप खुद ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद नो कॉन्टेक्ट रूल कैसे आपको बेहतर बनाता है।