फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठी गर्लफ्रेंड को हो मनाना तो अपनाएं ये 5 टिप्स, लौट आएगा प्यार

Thu, 21 Feb 2019 03:02 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
झगड़ा हर रिश्ते में होता है। चाहे वो मां-बेटे के बीच हो, भाई-बहन के बीच हो या दोस्तों के बीच हो। लेकिन इन झगड़ों को सुलाझाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। मां को मनाने के लिए आप उनके कहे काम कर देते हैं, बहन से झगड़ा खत्म करने के लिए आप उन्हें एक बढ़िया गिफ्ट खरीदकर दे देते हैं और दोस्तों को पार्टी दे दो तो झगड़ा सुलझ ही जाता है।लेकिन रिलेशनशिप में चल रहे झगड़ें को सुलाझाने में आपको कई पापड़ बेलने पड़ सकते हैं।वरना जल्द ही ब्रेकअप की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप अपनी रुठी गर्लफ्रेंड को मना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एक प्यारा सा गिफ्ट दें
गिफ्ट का सिलसिला पहली मुलाकात के बाद शुरू हो जाता है। लेकिन गिफ्ट का महत्व उस वक्त ज्यादा बढ़ जाता है जब गर्लफ्रेंड को मनाना पड़ता है।आमतौर पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में फूल या चॉकलेट जैसी चीजें देते हैं।लेकिन आप इस तरह का गिफ्ट देने से बचें।उन्हें हमेशा ऐसा उपहार दें जिसे पाकर वह खुश हो सकती है।ऐसी चीज जिसके लिए उसने आपसे बोला हो या प्लान किया हो। इससे शायद आपकी यह चीज उसके मूड को अच्छा करेगी और माहौल में तनाव कम हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
honeymoon period
गर्लफ्रेंड को उसकी पसंदीदा जगह पर ले जाएं
आप इस चीज को अच्छे से जानते होंगे की आपकी गर्लफ्रेंड की पसंदीदा जगह कौन सी है।अगर कभी आपका अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो जाए तो उसे मनाने के लिए उसे उसकी पसंदीदा जगह पर ले जाएं।आपके ऐसा करने से आपके पार्टनर को अच्छा महसूस होगा।आपका ऐसा करना निश्चित ही उसे झगड़े को भुलाने और एक नए रिश्ते की शुरूआत करने में मदद करेगा। 

4 of 5
honeymoon period
बिताएं हुए पलों को याद कराएं
कहते हैं कि पुरानी बातें अक्सर दुख पहुंचाती हैं लेकिन हमेशा ऐसा हो ये जरूरी भी नहीं है।अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताए गए उन सभी खूबसूरत पलों को एकसाथ बैठकर याद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
honeymoon - फोटो : Social Media
पार्टनर को स्पेस दें
रिलेशनशिप में स्पेस और समय दोनों जरूरी होते हैं। इन दोनों बातों पर न ध्यान देने के कारण अक्सर पार्टनर के बीच झगड़ा होने लगता है।यदि आप इन सबसे बचना चाहते हैं तो इन दो बातों का ख्याल जरूर रखें। इसके अलावा झगड़ा होने के बाद एक दूसरे को स्पेस देना बिल्कुल ना भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें