झगड़ा हर रिश्ते में होता है। चाहे वो मां-बेटे के बीच हो, भाई-बहन के बीच हो या दोस्तों के बीच हो। लेकिन इन झगड़ों को सुलाझाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। मां को मनाने के लिए आप उनके कहे काम कर देते हैं, बहन से झगड़ा खत्म करने के लिए आप उन्हें एक बढ़िया गिफ्ट खरीदकर दे देते हैं और दोस्तों को पार्टी दे दो तो झगड़ा सुलझ ही जाता है।लेकिन रिलेशनशिप में चल रहे झगड़ें को सुलाझाने में आपको कई पापड़ बेलने पड़ सकते हैं।वरना जल्द ही ब्रेकअप की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप अपनी रुठी गर्लफ्रेंड को मना सकते हैं।