फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की बात सुनते ही इस बीमारी का शिकार होती हैं लड़कियां, जानें बचने के उपाय

Mon, 25 Feb 2019 06:36 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Marriage - फोटो : Social Media
जब कभी किसी लड़की की शादी पक्की होती है तो उसके मन में तमाम सवाल आने लगते हैं। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि शादी का फैसला जीवन का अहम फैसला होता है। शादी के जोड़े से लेकर शादी के अरेंजमेंट्स तक की टेंशन सताने लगती है। लड़कियां बहुत जल्दी स्ट्रेस ले लेती हैं और इतने सारे ताम-झाम देखकर और मन में शादी से जुड़े कई सवालों के चलते वे परेशान रहने लगती हैं। आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपको इस स्ट्रेस से बाहर निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
arrange marriage - फोटो : social media
छोटे कामों से करें शुरुआत
सबसे पहले छोटी चीजों से सोचना शुरु करें। शादी में सारे काम बड़े लेवल पर होते हैं- जैसे किसे इनवाइट करें, मेहमानों के लिए गिफ्ट, शादी की डेट आदि। सारी चीजों के बारे में सोचकर टेंशन लेने से अच्छा है कि छोटे कामों से शुरुआत करें। किसी चीज की जल्दबाजी न करें। ऐसा करके आप खुद ही टेंशन को न्योता देते हैं और जिसका असर दूसरे कामों पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
बजट 2019
हर चीज के लिए एक्सट्रा बजट लेकर चलें
शादी तय होते ही परिवार में सबसे ज्यादा टेंशन पैसों की भी रहती है। इस परेशानी को हैंडल करने का सबसे सही तरीका है, हर चीज का एक बजट तय करें और उस हिसाब से चलें। जब आपका हर चीज के लिए बजट होगा तो आपको आगे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

4 of 6
friends
दोस्तों और रिश्तेदारों से लें मदद
हर लड़की की अपनी शादी को लेकर कुछ इच्छाएं होती हैं। इससे होता क्या है कि वह इन सब की प्लानिंग करने लगती हैं। फिर आप हर काम में अपने हाथ डाल तो लेती हैं, लेकिन सब पर पूरा ध्यान नहीं दे पाती। ऐसे में आपको सब काम अपने पर नहीं लेने चाहिए। आपकी शादी को लेकर जो आपकी ख्वाहिशें हैं, जो आप करना चाहती हैं, इसके लिए अपने दोस्तों, कजिन भाई बहनों की मदद लें। इससे आपके ऊपर जो काम का भार है वो थोड़ा कम होगा।
विज्ञापन

5 of 6
couple
दोनों परिवारों में हर चीज को लेकर साफ बातचीत हो
कई बार दोनों परिवारों में ठीक से बातचीत न होने पर कन्फ्यूजन हो जाती है जिससे बेवजह स्ट्रेस हो जाता है। इससे निपटने का सबसे सही तरीका है कि दोनों परिवार हर चीज को लेकर खुलकर बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple
होने वाले पति संग डेट पर जाएं
शादी की तैयारियों में दुल्हन और दूल्हा इतने व्यस्त होते हैं कि उनके पास आपस में बात करने का भी समय नहीं होता। ऐसा होना लाजमी है, लेकिन इस वजह से दोनों के बीच टेंशन हो सकती है। इसलिए जितना भी काम क्यों न हो, पार्टनर संग बात जरूर करें। टाइम निकालकर उनके संग डेट पर भी जाएं। शादी की तैयारियों से जुड़ी बातें उनसे करें। हर परेशानी का उनसे बात कर निष्कर्ष निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें