फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के कारण अधिकांश कपल्स का ब्रेकअप हो जाता है। ऐसा इसलिए हो जाता है कि एक-दूसरे के आमने-सामने होने के बावजूद बातचीत न करके अपना वक्त स्मार्टफोन पर बिताते हैं। जबकि एर बेहतर रिलेशनशिप के लिए सिर्फ समय नहीं बल्कि और दूसरी चीजों की भी जरुरत होती है। आप अपने पार्टनर के साथ कितना समय गुजारते हैं ये महत्व नहीं रखता है। बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने पार्टनर के साथ कितना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि इन अच्छी आदतों को अपनाएं और अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाएं।