फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में रिलेशनशिप को लेकर हुई बड़ी रिसर्च, अपनाएंगे ये तरीके तो कभी नहीं होगा पार्टनर से झगड़ा

Tue, 26 Feb 2019 05:39 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship tips
रिलेशनशिप यदि अच्छी हो तो प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ अच्छी मानी जाती है। लेकिन यदि रिश्तों में लड़ाई-झगड़े, अलगाव हो तो प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ पर असर होता है। यहां तक कि व्यक्ति डिप्रेशन में भी पहुंच जाता है। इन दिनों युवाओं में रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा समस्याएं देखने में आती हैं। लव ट्राएंगल, एक तरफा इश्क, प्यार में धोखेबाजी और ब्रेकअप जैसी चीज़ें बहुत ही आम हो चुकी हैं जो उनके जीवन पर बुरा असर डाल रही हैं। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और इस प्यार की मिठास को हमेशा बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिए क्या करें और क्या न करें इसके बारे में भी बखूबी पता होना चाहिए। आइए आपको एक स्टडी के जरिए बताते हैं कि कैसे आप अपने बिगड़ते रिश्ते को संभाल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
relationship
अमेरिका की इलिनॉय यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने रिलेशनशिप से जुड़ी 1100 स्टडी पर रिसर्च की और ऐसी चीजें निकालीं जिससे आप अपनी रिलेशनशिप को बेहतर बना सकते हैं। ब्रायन ओगोलस्की नाम के प्रोफेसर ने रिलेशनशिप मैनेजमेंट विषय पर स्टडी की। अपनी रिसर्च के बद ब्रायन इस नतीजे पर पहुंचे की तीन रणनीतियों पर काम करके लोग बिगड़ते संबंधों को संभाल सकते हैं।

पहला ये है कि अपने पार्टनर के अलावा किसी दूसरे विकल्प के बारे में न सोचना, अपने पार्टनर को आदर्श पार्टनर मानना और अपने पार्टनर के बर्ताव के सकारात्मक पक्षों पर फोकस करना। इन तीन रणनीतियों से आप अपने पार्टनर के साथ लंबे समय तक साथ रह सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship
ब्रायन ने देखा कि रिलेशनशिप में कोई एक शख्स व्यक्तिगत तौर पर चार तरीकों से आपसी संबंध सुधारने की कोशिश करता है। वह एक टीम के तौर पर काम करता है। अपने पार्टनर के प्रति उदारता का भाव रखना, उनका पार्टनर उनके लिए अच्छा करे तो उसके प्रति कृतज्ञ रहता है और साथ ही वह अपने पार्टनर की खुशहाली और सलामती के लिए दुआ करना।

4 of 5
relationship tips
जब रिलेशनशिप में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा हो तो उस वक्त दोनों पार्टनर को कुछ चीजें साथ में करना चाहिए। जैसे कि टकराव की स्थिति में एक साथ निबटना, एक-दूसरे की गलतियों को माफ करना, अपने निजी हित की जगह अपनी रिलेशनशिप को अहमियत देना, एक-दूसरे की मदद करना और पर्सनल या प्रोफेशनल तनाव को दूर करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
प्रोफेर ब्रायन ओगोलस्की ने अपने जीवन के 50 साल रिलेशनशिप मैनेंजमेंट विषय पर बिता दिए। ओगोलस्की ने अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा आपसी संबंध की नकारात्मक बातों की जगह उनके सकारात्मक पक्ष को जानने में बिता दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें