फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट फ्रेंड पर आ जाए दिल, तो लड़के फौरन कर दें ये 3 काम

Wed, 13 Jun 2018 10:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Couple
रोमांस किंग शाहरुख खान ने कहा है, 'प्यार दोस्ती है'। लेकिन अगर दोस्त से ही प्यार हो जाए तो?

किसी भी रोमांटिक रिश्ते में तीन चीजों का होना सबसे जरूरी है-आकर्षण, नजदीकी और कमिटमेंट। नजदीकी और कमिटमेंट दोस्ती में भी होती है। मगर आकर्षण सबके प्रति नहीं हो सकता। अगर आप अपनी ही दोस्त की ओर अट्रैक्ट होते जा रहे हैं, अगर उन्हें देखते ही बेचैनी होने लगती है तो एक बार अपने दिल को तसल्ली से टटोलें। जब तक आप पूरी तरह आश्वस्त ना हो जाएं, तब तक अगला कदम ना बढ़ाएं।

 
विज्ञापन

2 of 5
couple
कहीं आपके साथ भी नहीं होती ऐसी चीजें?
कई लोगों की दोस्ती इतनी गहरी होती है कि दूसरे लोग उन्हें देख लव कपल्स समझने की भूल कर बैठते हैं। हो सकता है कि आप आम प्रेमियों की तरह एक दूसरे को गले लगाते हों, छेड़ते हों, मजाकिया नाम दे रखा हो यहां तक कि रात को सोने से पहले एक दूसरे को मैसेज या कॉल करना भी ना भूलते हों। मगर क्या यह सिर्फ दोस्ती की वजह से है या वाकई आप अपनी दोस्त के प्रति झुकाव महसूस करने लगे हैं?

 
विज्ञापन

3 of 5
couple cheating
उनके दिल की बात समझने की कोशिश करें
अगर आप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आप अपनी महिला मित्र की ओर आकर्षित हैं और उनके साथ अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं तो उनसे सीधे-सीधे अपनी दिल की बात ना कह दें। पहले अपनी दोस्त को ऑब्जर्व करें और यह जानने की कोशिश करें कि क्या वह भी आपके लिए वैसा ही महसूस करती हैं या नहीं। 

 

4 of 5
couple
इशारों में कहें दिल की बात
अपने दिल की बात का इजहार सीधे-सपाट शब्दों में भूल कर भी ना करें। हो सकता है कि आपकी दोस्त आपके लिए वैसे महसूस ना करती हो। ऐसे में अगर आपने इजहार कर दिया तो इससे आपकी दोस्ती भी टूट सकती है। इसलिए आप उन्हें इशारों में अपनी दिल की बात कहें, जैसे-'तुम्हारे बिना मेरा क्या होगा','मैं दूर चला जाउंगा तो तुम्हें फर्क नहीं पड़ेगा' वगैरह वगैरह। हो सकता है आपकी ऐसी बातों से वह कुछ ऐसा कह दें या कर दें जिससे आपको उनके मन की बात पता चल जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
irritating couple
बना लें दूरी
अगर आपको लगता है कि आपकी दोस्त भी आपके प्रति आकर्षित हैं, तब उनसे बात जरूर करें। अगर उन्होंने भी आपके प्रति आकर्षित होने या प्यार में पड़ने वाली बात का इजहार कर दिया तो ठीक। अगर उन्होंने साफ कर दिया कि आप उनके लिए सिर्फ एक दोस्त हैं, तो धीरे-धीरे उनसे दूर जाने की कोशिश करें। काम मुश्किल है, पर करना पड़ेगा। वरना हो सकता है कि आपकी दोस्ती इतनी कमजोर हो जाए कि बात करना भी मुमकिन ना रहे। लिहाजा, नए दोस्त बनाएं और उनके साथ ही ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें