फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की पूछे ये 3 सवाल, तो 'ना' होना चाहिए आपका जवाब, वर्ना...

Mon, 29 Jan 2018 10:28 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
couple - फोटो : couple
धरती पर शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसे अपनी तारीफ सुनना पसंद नहीं। लड़कियां भले सीधे तौर पर यह ना मानें, लेकिन उनके दिल को वाकई तब बहुत ठंडक मिलती है जब कोई उनकी तारीफ करे, खासकर उनके ब्वॉयफ्रेंड या पति। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि अगर कोई उनकी तारीफ ना करे, तो सच उगलवाने के लिए वह दूसरे तरीके अपनाती हैं।

मसलन, लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति से ऐसे सवाल पूछती हैं, जिनका जवाब उन्हें 'ना' में पाकर ही अच्छा लगता है। आगे कीस्लाइड्स में देखें उन सवालों के कुछ सैंपल्स...
विज्ञापन

2 of 4
couple - फोटो : couple
मैं इस ड्रेस में मोटी लग रही हूं ना?

इस सवाल से आपका धर्मसंकट में पड़ना तो तय है। भले ही आपकी गर्लफ्रेंड और पत्नी का वजन बढ़ गया हो, भले ही वह ड्रेस उन पर अच्छी ना लग रही हो, लेकिन आपको इसका जवाब 'ना' में ही देना होगा। अगर वह ड्रेस उन पर बहुत अजीब लग रही है तो भी आपको सफाई से कुछ ऐसा कहना होगा ताकि वह उस ड्रेस को ना पहनें।  
विज्ञापन

3 of 4
कपल
मेरी फ्रेंड मुझसे ज्यादा खूबसूरत है ना?

इस सावल की आड़ में लड़कियां चाहती हैं कि उनके पार्टनर उनके लुक्स, स्टाइल और खूबसूरती की तारीफ करें। भले ही अपनी जिस सहेली का जिक्र वह कर रही हो, वह बला की खूबसूरत हो, लेकिन भूलकर भी उसकी हां में हां ना मिलाएं। अगर आपने भी कह दिया कि उनकी सहेली उनसे ज्यादा सुंदर है तो उन्हें यह बात सुनकर बहुत तकलीफ होगी, खासकर उस इंसान के मुंह से वह बात सुनकर जिससे वह बहुत प्यार करती है।
विज्ञापन

4 of 4
कपल
मैं तुम्हें बहुत परेशान करती हूं ना?

लड़की जब आपसे यह सवाल पूछे तो समझ जाइयेगा कि वह जानना चाहती है कि उसकी कंपनी, उसका व्यवहार और उसके साथ वक्त बिताना आपको कैसा लगता है। लिहाजा, भले ही आपकी गर्लफ्रेंड/पत्नी कुछ बातों को लेकर चिकचिक करती हैं, भले ही उनकी कोई हरकत आपको पसंद नहीं आती, तो भी साफ-साफ जवाब देने से बेहतर है कि आप उन्हें इनडाइरेक्टली इन सवालों के जवाब दें। आपका जवाब कुछ ऐसा होना चाहिए कि उन्हें अपनी कमियों का एहसास भी हो जाए और उनका दिल भी ना दुखे।

यहां हम आपको गर्लफ्रेंड ये झूठ बोलने की सलाह नहीं दे रहे। हमारा कहना बस इतना है कि हरीशचंद्र बनने के फेर में आप अपनी पार्टनर को ऐसा ना बोल दें कि उनका दिल टूट जाए। याद रखिए, लड़कियां इस बात को लेकर बेहद संजीदा रहती हैं कि उनके ब्वॉयफ्रेंड या पति उनके बारे में क्या सोचते हैं। इसलिए अपना जवाब सोच-समझकर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें