फरवरी यानी प्यार का महीना शुरू हो चुका है। इसके साथ ही कपल्स में गिफ्ट्स लेने-देने के सिलसिले की भी शरुआत हो चुकी है। वैलेंटाइन डे के मौके पर लड़कों के पास तो गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के बहुत विकल्प रहते हैं लेकिन लड़कियां यहां मात खा जाती हैं। बहुत सोचने के बाद भी वह नहीं समझ पातीं की उनके ब्वॉयफ्रेंड को क्या पसंद आएगा। अगर आप भी इस कारण परेशान रहते हैं तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
फूल और चॉकलेट हुए पुराने, इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन चीजों से करें खुश
2 of 7
वैलेंटाइन डे
ब्लूटुथ स्पीकर
इन दिनों ब्लूटुथ स्पीकर्स का काफी क्रेज है। यह आपके बजट में आ जाएंगे। आप इन्हें ऑनलाइन खरीद सकते हैं। अगर आपके ब्वॉयफ्रेंड की संगीत में रूचि रहती है तो यह उसे शर्तिया पसंद आएगा।
विज्ञापन
फूल और चॉकलेट हुए पुराने, इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन चीजों से करें खुश
3 of 7
वैलेंटाइन डे
नॉवेल
अगर ब्वॉयफ्रेंड किताबे पड़ने का शौकीन है तो उसे आप एक अच्छी सी नॉवेल गिफ्ट कर सकते हैं। ये बहुत मंहगी नहीं आती, लेकिन पाइरेटेड नॉवेल देने से बचें। इससे आपका इंप्रेशन उस पर अच्छा नहीं पड़ेगा।
फूल और चॉकलेट हुए पुराने, इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन चीजों से करें खुश
4 of 7
वैलेंटाइन डे
वॉलेट
तोहफा देने के लिए वॉलेट एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप पार्टनर को ब्रांडेड वॉलेट ही गिफ्ट करें। बाजार में कई तरह के वॉलेट मिल जाएंगे। आप इसे अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं। इसके अलावा बाजार में वॉलेट, बैल्ट और घड़ी का कॉम्बो पैक भी आता है। आप चाहें तो ये पैक उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
फूल और चॉकलेट हुए पुराने, इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन चीजों से करें खुश
5 of 7
वैलेंटाइन डे
जैकेट या ब्लेजर
अगर आपने पूरी सर्दी अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट नहीं दिया तो आप उसे जैकेट दे सकते हैं। इस मौसम में कई जगह सेल भी लगी होती है। आप चाहें तो वहां से जैकेट या ब्लेजर खरीज सकते हैं।
विज्ञापन
फूल और चॉकलेट हुए पुराने, इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन चीजों से करें खुश
6 of 7
वैलेंटाइन डे
परफ्यूम
डियोड्रेंट से अच्छा ऑपशन है परफ्यूम। वैसे कुछ लोगों का मानना है कि डियोड्रेंट या परफ्यूम देने से आपस में लड़ाई होती है। अगर आप भी ये विचारधारा रखते हैं तो ये चीजें देने से बचें।
फूल और चॉकलेट हुए पुराने, इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन चीजों से करें खुश
7 of 7
वैलेंटाइन डे
घड़ी
हालांकि घड़ी थोड़ी मंहगी पड़ सकती है लेकिन इससे ब्वॉयफ्रेंड खुश जरूर हो जाएगा। लड़कों को घड़ियां काफी पसंद होती हैं। नकली घड़ी ना दें क्योंकि वह जल्दी खराब हो जाती है।