किशोरावस्था, जीवन का वह समय होता है, जब बहुत जरूरी है कि बच्चों को सही परवरिश मिले। यदि एक बार सही परवरिश मिल जाए तो आगे का जीवन बेहतर हो जाता है। किशोरावस्था में बच्चों का स्वभाव बहुत अलग-अलग तरह से परिवर्तित होता है। हर माता-पिता की परवरिश के तरीका अलग होता है। कुछ इस दौरान बच्चों के प्रति थोड़ा सख्त रवैया भी रखते हैं और कुछ नर्म स्वभाव से भी पेश आते हैं लेकिन अच्छी परवरिश के लिए बहुत जरूरी है कि इनका मिश्रण हो। यदि आप भी चाहते हैं कि आप अपने बच्चों की सही परवरिश दे सकें तो इन तरीकों को जरूर आजमाएं।