फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की इन 5 अदाओं को देखते ही दीवाने हो जाते हैं लड़के, कर देते हैं इजहार-ए- इश्क

Tue, 22 Dec 2020 01:32 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लड़कों को आकर्षित करने वाली लड़कियों की अदाएं

लड़कों का लड़कियों के प्रति आकर्षित होना बेहद सामान्य क्रिया है। अधिकतर लड़के पहली बार किसी लड़की को देखकर उसपर फिदा हो जाते हैं, उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने तक के स्वप्न देखने लगते हैं। लेकिन प्रश्न यह उठता है कि गुण, कर्म आदि से पहले लड़के लड़कियों में ऐसा क्या देख लेते हैं कि वे इस तरह से उनके प्रति खींचे चले जाते हैं तो जवाब है ‘लड़कियों की अदाएं’। लड़कियां सामान्यत: कुछ ऐसी हरकतें करती हैं, जो उनके लिए तो सामान्य है, उनका स्वभाव है लेकिन लड़कों के लिए वे अदाएं हैं जिन्हें देखकर ही वे मन ही मन इजहार-ए-इश्क करने की योजनाएं बनाने लगते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए लड़कों को आकर्षित करने वाली लड़कियों की अदाओं के बारे में। 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
ऐसा करते वक्त वे बहुत प्यारी लगती हैं। - फोटो : social media

जब वे पोनीटेल बनाती हैं
लड़कियां जब लड़कों के सामने अपने सारे बालों को समेटते हुए पोनीटेल बनाती हैं तो अधिकतर लड़के उनके प्रति आकर्षित हो जाते हैं। लड़कियों के लिए चोटी बनाया एक सामान क्रिया है जो कि अक्सर वे कोई काम करते हुए बीच में ही करने लगती हैं। ऐसा करते वक्त वे बहुत प्यारी लगती हैं।

विज्ञापन

3 of 6
लड़कों को बहुत अच्छा महसूस होता है - फोटो : pixabay

चलते- चलते हाथ पकड़ लेना
जब लड़कियां यूं ही चलते-चलते अनजाने में लड़के का हाथ पकड़ लेती हैं तो लड़कों को बहुत अच्छा महसूस होता है। विशेषकर जब कोई सड़क पार करना हो या भीड़भाड़ वाली जगह हो। ऐसा करने पर लड़कों को लगता है कि लड़की उन पर विश्वास करती है। 

4 of 6
लड़कियां खुलकर अंगड़ाई लेती हैं तो वे लड़कों को बहुत प्यारी लगती हैं - फोटो : सोशल मीडिया

अंगड़ाई लेती हैं
जब बहुत देर तक एक जैसे बैठे रहने पर या बोर हो जाने पर लड़कियां खुलकर अंगड़ाई लेती हैं तो वे लड़कों को बहुत प्यारी लगती हैं क्योंकि वे उस वक्त बिल्कुल वैसी ही होती हैं जैसी वे वास्तविकता में होती हैं। अंगड़ाई लेने में कुछ भी शो ऑफ करने जैसा या बनावटी नहीं होता है। 

विज्ञापन

5 of 6
वे लड़कों की मुस्कराहट की वजह बन जाती हैं - फोटो : social media

कंधे से सिर को टिकाना
लड़कियां जब बहुत थक जाती हैं या उदास होती हैं तो वे अक्सर लड़कों से बात करते-करते उनके कंधे पर अपना सिर टिका लेती हैं। ऐसा करके वे लड़कों की मुस्कराहट की वजह बन जाती हैं। कई सारी लड़कियां इस स्थिति में सो भी जाती हैं। तब वे और भी खूबसूरत दिखाई पड़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड़कों की हूडी अधिकांश लड़कियों को बड़ी रहती है - फोटो : social media

लड़कों की हूडी पहनना
जब लड़कियां लड़कों से जिद करके उनकी हूडी जैकेट पहन लेती हैं तो वे बहुत मोहक लगती हैं। लड़कों की हूडी अधिकांश लड़कियों को बड़ी रहती है, जिसमें से उनके हाथ तक नहीं निकल पाते। जब वे हाथ निकालने की मशक्कत करती हैं तब तो वे और भी मोहक लगने लगती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें