फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों को भूलकर भी नहीं कहना चाहिए लड़कियों से ये 8 बातें, वरना फंस सकते हैं मुश्किल में

Sat, 09 Nov 2019 06:38 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
नई रिलेशनशिप को निभाना आसान नहीं होता। अक्सर नए रिश्तों को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए उनकी अहमियत को समझना होता है। लड़कों और  लड़कियों को दोनों को अपने बीच उन नाजुक संबंधों को समझना होता है जिसमें प्यार के साथ आत्मसम्मान, निजता का भी सम्मान हो। देखने में आता है कि कई बार आपस में कुछ बातें ऐसी हो जाती है जो नए रिश्ते को संभालने की बजाय उसमें कई तरह के विवाद पैदा कर देती है।   

दरअसल, हर लड़का चाहता है कि उसके पार्टनर को उससे कभी कोई शिकायत न हो,लाइफ प्यार और खुशी के साथ कट जाए। लेकिन जाने अंजाने ऐसी कई बातें लड़के की ओर से लड़कियों को कही जाती है जो रिश्ते को नुकसान  पहुंचाती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी 8 बातें हैं जो भूलकर भी अपनी गर्लफ्रेंड को या फिर किसी लड़की को लड़के को नहीं कहना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 8
relationship - फोटो : pixa
'क्या तुम सच में इतना सब खा लोगी?' देखा जाए तो यह एक सामान्य सी बात हो सकती है जो लड़के दोस्तों और विशेष रूप से अपनी गर्लफ्रेंड से स्वाभाविक रूप से कह देते हैं  लेकिन इस छोटे से वाक्य के कई दूसरे अर्थ भी निकलते हैं और यह हर्ट करने वाला भी हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या किसी भी लड़की से ऐसा कहते हैं तो वो इसका यह भी मतलब निकाल सकती है कि आप उसे मोटा कह रहे हैं या खाने से रोक रहे हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि किसी लड़की को मोटा कहलाना बर्दाश्त नहीं होता। और वैसे खाने-पीने की चीजों को लेकर इस तरह की बात एक ताने के रूप में होती है और अशिष्टाचार भी। 
विज्ञापन

3 of 8
relationship - फोटो : pixa
'वाउ वो लड़की हॉट है'। गलती से भी अपनी गर्लफ्रेंड के सामने किसी दूसरी लड़की तो निहारते या उसकी तारीफ करना आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं होगा। दरअसल, एक सामान्य मनोविज्ञान कहता है कि अपनी गर्लफ्रेंड के सामने कोई दूसरी लड़की के बारे में इस तरह के कमेंट रिश्ते के लिए अच्छे नहीं होते। यह विवाद का कारण भी बनते हैं। 

4 of 8
relationship - फोटो : pixa
'तुम बिलकुल अपनी मां की तरह बात कर रही हो'। बेहतर होगा अगर आप  अपनी गर्लफ्रेंड की तुलना उसकी मां, बहन या किसी भी दोस्त से न करें क्योंकि हर कोई अपनी अलग पहचान चाहता है और दूसरी बात, आप उसके रिश्तेदारों को उतना बेहतर नहीं जानते जितना कि वो। हो सकता है वह वाकई बहुत अलग हो।
विज्ञापन

5 of 8
relationship - फोटो : pexel
'मेरी पुरानी गर्लफेंड तो ऐसा करती थी...'। ऐसी गलती तो गलती से भी न कीजिएगा। पुरानी गर्लफ्रेंड या उसके तौर तरीकों की बात कर के आप अपने रिश्ते को केवल खराब ही करेंगे। यह शिष्टाचार भी नहीं है क्योंकि ऐसी तुलना भावनात्मक रूप से आहत कर सकती है। इस शब्द में एक तरह से इस बात का संकेत है कि तुम वही गलतियां कर रही हो जो मेरी पहली गर्लफ्रेंड करती थी। 
विज्ञापन

6 of 8
relationship
'यह तुम्हारे बालों को क्या हुआ'। कोई भी लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के सामने बुरी नहीं दिखना चाहती, ऐसे में आपका उसके बालों, ड्रेस या लुक्स को लेकर कमेंट कर देना उसे और बुरा महसूस कराएगा। अगर उसके बाल खराब लग भी रहे हैं तो आप कुछ न बोलिए, वो जानती है और चाहती है कि आप इस बात को इग्नोर करें।
विज्ञापन

7 of 8
रिलेशनशिप
'क्या तुम्हारे महीने के वो दिन शुरू हो गए हैं?' उसके बदले हुए व्यवहार या चिढ़चिढ़ेपन के पीछे भले ही यह वजह हो लेकिन आप इसका जिक्र न करें तो अच्छा होगा। उसे महसूस कराएं कि सब नॉर्मल ही है और आपको उसके चिढ़चिढ़ेपन का बुरा नहीं लग रहा। ऐसे आप उसकी ज्याद मदद कर पाएंगे। लड़कियों में मासिक धर्म के दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं और उसका असर उनके मूड पर पड़ता है। बेहतर है कि इसे लेकर कोई कमेंट ना करें। 
विज्ञापन

8 of 8
रिश्ता
'रिलैक्स, काम डाउन...' जैसे शब्दों का प्रयोग कर के आप तो उसकी चिंता और उत्सुकता को शांत कराना चाह रहे होंगे लेकिन ऐसा कह देने से इसका उल्टा असर पड़ेगा। बेहतर होगा कि इसी बात को ठीक से और सम्मान के साथ कहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें