जो लड़का किसी लड़की को दिलोजान से चाहता है वो उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल और उसके अपडेट्स को नियमित चेक करता है। यहां तक की जो मर्द शादीशुदा होते हैं वो भी अपने पार्टनर की प्रोफाइल चेक करते हैं। लेकिन कहीं उसकी पार्टनर को ऐसा न लगे कि वो उसके पर्सनल लाइफ में दखलंदाजी कर रहा है इसलिए ये बात भी वो किसी के सामने भी जाहिर नहीं होने देते।