फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से पता चल सकता है कि आप किसी के प्यार में हैं या नहीं, जानें इनके बारे में सबकुछ

Tue, 02 Mar 2021 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कहते हैं प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जब भी हमें प्यार होता है तो हमारी दुनिया पूरी तरह से बदल जाती है, हमारी जिंदगी जीने के तरीके और मायने तक बदल जाते हैं। लेकिन कई लोग इस दुविधा में रहते हैं कि आखिर उन्हें प्यार हुआ है या नहीं, ये कैसे पता चलेगा। क्योंकि कई लोग प्यार और आकर्षण में फर्क नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी ये दुविधा है कि आपको पता नहीं चल पा रहा है कि आपको किसी से प्यार हुआ है या ये सिर्फ आकर्षण है, तो हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे आपको ये जानने में आसनी होगी कि आपको प्यार हुआ है या फिर नहीं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
घंटों बात करना
  • अगर आपकी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स है, जिससे आप घंटों-घंटों बात करते हैं, आपको लगता है कि उस शख्स के आने से पहले तक आपकी जिंदगी अधूरी थी और उसके आने के बाद आप अच्छा महसूस कर रहे हैं। तो समझ जाएं कि आप का दिल धड़कने लगा है और आपको उस शख्स से प्यार है। आपको लगता है कि आपको उस शख्स से बात करके अच्छा लगता है, तो ये प्यार होने की निशानी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर जगह उन्हें ही देखना
  • सोचिए कि आप कोई फिल्म देख रहे हैं, और अचानक आपको लगता है कि हीरो-हीरोइन की जगह पर आप और आपके पार्टनर है, तो इसे भी प्यार होना कह सकते हैं। आप कुछ काम कर रहे हैं तो उनके बारे में सोच रहे हैं, रात को सोने से पहले आपको उनका ध्यान आ रहा है, रात को सपने में उन्हें देख रहे हैं आदि। मतलब कि आप अगर हर जगह उन्हें ही महसूस कर रहे हैं, तो लगता है कि आपको उनसे प्यार हो गया है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उसकी पसंद और नापसंद अच्छी लगने लगे
  • सोचिए कि आपके साथ कोई आपका पार्टनर है, और आप उसके साथ शॉपिंग करने गए हैं और वो आपको कहता है कि आप ये ड्रेस ले लीजिए। यानी आप उसकी पसंद के कपड़े ले रहे हैं तो इसे भी प्यार कहा जा सकता है। वहीं, आप उस शख्स के साथ कहीं लंच पर गए हैं, और आप उनके कहने पर कोई खास चीज खाते हैं या उनकी कहीं बातें मानने लगते हैं। तो जनाब यकीन मानिए कि आपको वो शख्स अच्छा लगने लगा है, और आप प्यार की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उनकी ही बातें करते हैं
  • हम अपने घर पर हों, दोस्तों संग हों, भाई-बहन संग हो या कहीं और हम बातें जरूर करते हैं। वहीं, अगर आप किसी शख्स के बारे में बार-बार बातें कर रहे हैं, उसकी हर एक चीज को बारीकी से देखते हैं और फिर उसके बारे में बात करते हैं, उसकी अच्छी बातों को सबको बताते हैं आदि। तो इसे भी प्यार कह सकते हैं। हम जब किसी शख्स की काफी बातें करते हैं, जब वो हमें अच्छा लगने लगे। नहीं तो बेवजह लोग किसी की बात ज्यादातर नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
फोटो देखना- कॉल का इंतजार
  • अगर आपके मोबाइल फोन में उस शख्स की तस्वीरें हैं, और आप उन्हें ही बार-बार देखते हैं या अपने दोस्तों को दिखाते हैं और उसके बारे में बताते हैं, तो ये भी प्यार हो सकता है। इसके अलावा जब भी आपके मोबाइल फोन पर घंटी बजती है और आपको लगे कि ये उसी का कॉल होगा। या फिर कोई मैसेज आया हो तो भी आपको ऐसा ही लगे, तो भी इसे आप प्यार की निशानी मान सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें