फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ही बच्चों को बताएं ये 5 बातें, जिंदगी भर नाज होगा उन पर

Wed, 13 Mar 2019 08:44 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिभावक
सभी मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे एक बेहतर इंसान बने। हमेशा बड़ों का सम्मान करें और गलत राह पर चलने से बचें। लेकिन एक अच्छा इंसान बनने के लिए शिष्टाचार की जरूरत होती है। शिष्टाचार बच्चों को बचपन से ही देना चाहिए, क्योंकि ये ऐसी आदतें होती हैं जो हमेशा और हर उम्र में आपके बच्चे के साथ रहती हैं। कुछ अच्छी आदतें बच्चों के अंदर बचपन से ही होती और इसलिए यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को छोटी-छोटी आदतें सिखाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिभावक
धैर्य रखना सिखाएं
आजकल अधिकांश लोगों में धैर्य की कमी देखी जाती है, उनको हर चीज जल्दी चाहिए पर अपने बच्चों को धैर्य रखना सिखाएं। उनको बताएं की धैर्य और इंतजार से ही काम बनते हैं, इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इसके अलावा बच्चों में शेयरिंग की आदत डालें। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। बच्चों को इस बात का एहसास दिलाएं कि कोई भी चीज सिर्फ उनके लिए नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
Parenting
थैंक्यू और सॉरी कहना सिखाएं
बच्चे को थैंक्यू और सॉरी बोलना सिखाएं। इससे बच्चे में दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित बोती है। इसके अलावा बच्चों को ये भी सिखाएं कि वो हमेशा बड़ों की बात मानें। उनके दिमाग में इस बात को बैठाएं की जो आपसे बड़े हैं वो हमेशा आपके भले के लिए आपसे कुछ बोल रहे हैं। 

4 of 5
child - फोटो : social media
ईमानदारी सिखाएं
अपने बच्चों को ईमानदारी का सबक जरूर सिखाएं। उनके अंदर ईमानदारी की आदत डालें। इसके अलावा बच्चों में हर दिन प्रार्थना करने की आदत डालें। प्रार्थना करने से बच्चों में सकारात्मकता बढ़ती है। धैर्य रखना सिखाएं। आजकल अधिकांश लोगों में धैर्य की कमी देखी जाती है, उनको हर चीज जल्दी चाहिए पर अपने बच्चों को धैर्य रखना सिखाएं। उनको बताएं की धैर्य और इंतजार से ही काम बनते हैं। इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इसके अलावा बच्चों में शेयरिंग की आदत डालें। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। बच्चों को इस बात का एहसास दिलाएं कि कोई भी चीज सिर्फ उनके लिए नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
child - फोटो : social media
मदद करना सिखाएं
बच्चों को ये बताएं कि अगर कोई किसी तरह की परेशानी में हो तो दूसरों की मदद करनी चाहिए। ना सिर्फ परिचितों की मदद बल्कि अनजान लोगों की भी मदद के लिए बच्चों को प्रेरित करें। इसके साथ ही बच्चों को समय की कद्र करना सिखाएं। बच्चे को हर काम परफेक्ट करना सिखाएं व लापरवाही से काम करने की आदत से बचाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें