फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर भाई- बहनों के साथ आपकी नहीं बनती है तो इन कोशिशों से ऐसे करें पहल

Thu, 25 Jul 2019 10:36 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hrithik Roshan sister Sunaina - फोटो : instagram
बचपन में भाई-बहनों के बीच झगड़ा होना आम बात है।कभी पढ़ाई तो कभी खेल-कूद और खानपान किसी भी मामले में घर के भीतर और बाहर भाई-बहनों में छोटे-मोटे झगड़े होते ही हैं। माता-पिता से कोई फरमाईश हो या फिर कोई शैतानी, अक्सर भाई-बहन आपस में झगड़ते हैं। ऐसे में अगर आपके बचपन की प्रतियोगिता अगर बड़े होने पर प्रतिद्वंदिता में बदल गई है तो आपको इस पर विचार करने की जरूरत है क्योंकि यह रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। अपने भाई बहन के साथ बचपन की कड़वी यादों को भुलाकर जरूरत है कि आप फिर से रिश्ते को मधुर बनाएं। इस रक्षाबंधन के त्योहार पर आप भी अपनी पुरानी बातों को छोड़कर इन उपायों को जरूर अपनाएं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
relationship
बातें हैं जरूरी 
अगर आपने बड़े या छोटे भाई बहन से बहुत दिनों से बात नहीं की है तो सबसे पहले तो बात करना शुरू करें। बात करने से ही दिल के मैल धुलेंगे। बचपन की अच्छी यादों को आपस में बैठकर याद करें। 
 
विज्ञापन

3 of 4
कुछ पल भी जुदा नहीं हो पातीं जुड़वा बहनें, हर चीज के साथ ब्वॉयफ्रेंड भी करती हैं शेयर
क्या आपका ईगो आड़े आ रहा है?
क्या भाई- बहन के साथ बात न करने या फिर मिलने में आप खुद ही रोड़ा बन रहें हैं तो इस आदत को बदलिए। उनकी किसी भी बात का बुरा मानने के बजाय ये सोचें कि उन्होने ऐसा शायद अपना समझकर बोला होगा। किसी बात के बुरा लगने पर माफी मांगने के लिए कहें। भले ही कोई आपसे माफी न मांगे लेकिन कहने से आपका दिल जरूर हल्का हो जाएगा। भाई बहन की कामयाबी से जलने की बजाय खुश होने की कोशिश करें। उनसे ईर्ष्या की भावना न रखें।
 
विज्ञापन

4 of 4
autism child
बचपन की सिखाई बात को न याद करें
बचपन में जब आप पढ़ाई नहीं करते थे तो आपके पिता हमेशा दूसरे भाई- बहन की तारीफ करते थे। तब आपको बहुत बुरा लगता था, लेकिन वो सब सिर्फ आपको पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा जाता था। जब कक्षा में ज्यादा अंक आने से खुश होकर पिता ने छोटे भाई को नई साइकिल दिलायी थी तो आपको बहुत बुरा लगा होगा।। लेकिन ये सब बातें पुरानी हो गई है और इन बातों को वर्तमान संबंधों पर हावी न होने दें। जीवन में नई शुरूआत करने के लिए रिश्तों में पहल करें और सकारात्मक कदम उठाएं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें