फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन टिप्स को अपनाने से पार्टनर से नहीं होगी आपकी लड़ाई

Sat, 13 May 2017 12:22 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
दो लोग जब जिंदगी भर एक दूसरे के साथ रहने का फैसला करते हैं तो उन्हें कई चीजें एकसाथ करनी होती हैं। कई बार सोच अलग होने के बावजूद एक दूसरे का साथ देना पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं कई फैसले भी एक दूसरे मर्जी के बिना लेने पड़ते हैं। ऐसे में दोनों के बीच लड़ाई होना आम बात है। जब दोनों में अनबन होने लगती है तो मन में कई बार ये ख्याल आता है कि एक दूसरे का साथ छोड़ दें लेकिन प्यार के चलते इंसान ऐसा कोई दम नहीं उठा पाता। इस लड़ाई की मुख्य वजह एक दूसरे की लाइफस्टाइल और समझ में कमी होती है। आइए हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने पार्टनर के साथ होने वाली लड़ाइयों से बच सकते हैं। 
विज्ञापन

इन टिप्स को अपनाने से पार्टनर से नहीं होगी आपकी लड़ाई

2 of 5
एक दूसरे को समझना
किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों के बीच की समझ को बनाए रखना जरूरी है। एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है। दोनों के बीच होने वाला विवाद कितना ही बड़ा हो या छोटा उस पर अड़े रहने से कहीं जरूरी होता है गलती मानकर बात को खत्म करना। अगर आप विवाद को चलाए रखेंगे तो ये विकराल रूप धारण करेगा। आपको गलत फैसले लेने पर मजबूर करेगा और रिश्ते में दरार पैदा होगी। 
 
विज्ञापन

इन टिप्स को अपनाने से पार्टनर से नहीं होगी आपकी लड़ाई

3 of 5
एक दूसरे को समय दें
किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है। एक साथ समय बिताने से कई समस्याओं का समाधान होता है। इंसान अपनी हर छोटी-छोटी बातों को शेयर करता है। ऐसा करने से प्यार बढ़ता है और लड़ाई कम होती है।

इन टिप्स को अपनाने से पार्टनर से नहीं होगी आपकी लड़ाई

4 of 5
एप्रीसियेशन और थैंक्स
हमेशा अपने पार्टनर की अच्छी आदतों को एप्रिशिएट करें। जब भी वो आपके लिए कुछ अच्छा करे तो उसे धन्यवाद जरूर कहें। आप धन्यवाद कहने के लिए कुछ खास भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टिप्स को अपनाने से पार्टनर से नहीं होगी आपकी लड़ाई

5 of 5
अच्छा बजट
एक अंतराल के बाद घूमने का कार्यक्रम जरूर बनाएं और इस दौरान अपने साथी की पसंद को पूरी अहमियत दें। साथ ही दोनों मिलकर घर का बजट भी एकसाथ बनाएं। इससे भी कई समस्याओं का समाधान होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें