कहते हैं प्यार की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए इसमें हमेशा दोनों लोगों के सहयोग की जरूरत होती है। दोनों पार्टनर को मिलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना पड़ता है, तब कहीं जाकर रिश्ता सालों तक चल पाता है। लेकिन कई बार ये भी देखा जाता है कि किन्हीं कारणों की वजह से लोगों का रिलेशनशिप टूट जाता है। हालांकि, इसके संकेत पहले से लोगों को मिल रहे होते हैं, लेकिन वो इन्हें समझ नहीं पाते। तो चलिए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं जिनसे आप ये समझ सकते हैं कि आपका रिलेशनशिप टूट सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।