फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पार्टनर में है ये छह खूबियां तो वो आपके लिए हैं पूरी तरह 'वफादार'

Wed, 14 Aug 2019 04:08 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
अपने लिए जब भी पार्टनर चुनने की बात आती है तो हम सोचते हैं कि वो केयरिंग हो, समझदार हो, देखने में आकर्षक हो और दुनिया की सारी खूबियां हो। लेकिन ये सारी खूबियां बेकार है अगर वो आपके प्रति वफादार नही है। किसी इंसान के अंदर कोई भी खूबियां हो या नहीं लेकिन जरूरी है कि वो आपके लिए वफादार तो हो क्योंकि इसके बिना आपके रिश्ते में कुछ भी जरूरी नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
वो आपकी नाराजगी को दूर करने की कोशिश करता है
अगर आपका पार्टनर हमेशा आपको खुश रखने की कोशिश करता है या फिर कभी जब आप दोनों के बीच कोई बहस होती है तो वो उसे दूर करने की कोशिश करता है तो ये समझ जाएं की वो आपसे बहुत प्यार करता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
इमोशनल अटैचमेंट
क्या आप अपने पार्टनर से जितना शारीरिक रूप से जुड़ी है उतना ही भावनात्मक रूप से जुड़ी हैं। क्या वो आपको अपने दिल की सारी बात बताता है और कुछ भी नहीं छुपाता। तो संकेत हैं कि वो आपसे ही प्यार करता है और आपको कभी धोखा नहीं देगा।
 

4 of 6
परिवार वालों का साथ
अगर पार्टनर आपसे रिश्ते के प्रति गंभीर होगा तो वो आपको  अपने परिवार वालों से मिलाने से कभी नहीं हिचकिचाएगा। वो किसी भी समारोह में आपको साथ लेकर जाता है तो ये बताता है कि वो इस रिश्ते के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सोशल मीडिया
आजकल लोगों की सोशल मीडिया लाइफ भी बहुत कुछ बयां कर देती है। अगर आपका पार्टनर आपसे कभी भी सोशल मीडिया की एक्टीविटी को नहीं छिपाता या अपने फोन को लेकर नहीं घबराता तो ये इशारा है कि वो सिर्फ आपसे ही प्यार करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या कहती हैं आपकी भावनाएं
जब भी आपका पार्टनर आपके साथ होता है तो आपको खुशी होती है और आप कुछ भी गलत नहीं महसूस करते या फिर आपको उस पर शक नहीं  होता है तो ये इशारे महसूस कराते हैं कि वो सही इंसान है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें