फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी ये चार आदतें कर सकती हैं आपके बॉयफ्रेंड को परेशान, आज ही सुधारें

Fri, 02 Apr 2021 09:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आज के दौर में शादी से पहले लड़का-लड़की गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बनाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के रिश्ते बेहतर चलते हैं, तो कुछ लोगों के बीच अनबन हो जाती है। यही नहीं, कई रिश्तों में गर्लफ्रेंड की कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिनकी वजह से उनके बॉयफ्रेंड परेशान हो जाते हैं। लड़कियों के कई ऐसे सवाल होते हैं, जिनकी वजह से लड़के काफी परेशान हो जाते हैं। इसकी वजह से कई बार रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। तो चलिए आपको लड़कियों की वो आदतें बताते हैं, जिनकी वजह से उनके बॉयफ्रेंड परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर चीज में रोक-टोक
  • काफी लड़कियां ये सोचती हैं कि उनके बॉयफ्रेंड उनकी हर एक बात मानें और बिना उनकी इजाजत के कोई काम न करें। एक तरह से लड़कियां अपने पार्टनर को अपने इशारों पर नचाने लगती हैं। लेकिन ऐसा करने से बॉयफ्रेंड परेशान हो जाते हैं। शुरुआत में तो लड़के गर्लफ्रेंड की बातें मानते हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो इन बातों से परेशान होने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शक करना
  • ज्यादातर लड़कियों की ये आदत होती हैं कि वो अपने बॉयफ्रेंड पर शक करती हैं, जिसकी वजह से कई बार रिलेशनशिप बिगड़ जाता है। उदाहरण के लिए लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड का मोबाइल फोन चेक करती हैं, उनका फोन व्यस्त आने पर उन पर शक करती हैं, देर से आने पर भी उन्हें शक होता है, सोशल मीडिया पर नजर रखती हैं आदि। ऐसे में बॉयफ्रेंड कई बार गर्लफ्रेंड से परेशान हो जाते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इमोशनल ब्लैकमैल करना
  • कई बार रिलेशनशिप में ये देखा जाता है कि जब लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड से कुछ काम करवाना होता है, तो वो उन्हें इमोशनल ब्लैकमैल करती हैं। अपने प्यार का हवाला देकर वो उनसे अपना काम करवा लेती हैं। कई बार गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से ऐसी डिमांड करती हैं, जिसकी वजह से बॉयफ्रेंड परेशान हो जाता है और इससे भी कई बार रिश्ता बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पजेसिव हो जाती हैं
  • रिलेशनशिप में पजेसिव भी एक हद तक ही हुआ जाता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि अपने पार्टनर को किसी दूसरे से मिलने से लड़कियां रोकती हैं। वो चाहती हैं कि वो उनके अलावा किसी और से बात न करें, उनसे मिले नहीं आदि। ऐसे में जब बॉयफ्रेंड किसी से कुछ काम के लिए भी बात करता है, तो लड़कियों को ये पसंद नहीं आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें