फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो 5 बड़े कारण जिसकी वजह से पति करते हैं पत्नी पर शक

Sat, 14 Jul 2018 12:48 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
husband doubt on wife
पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाता है दोनों का एक दूसरे पर विश्वास। अगर इस रिश्ते में विश्वास की जगह शक ने ले ली, तो इसके टूटने तक की नौबत आ जाती है। कई बार बहुत मामूली सी बातें होती हैं जिस वजह से पति अपनी पत्नी पर शक करने लगता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
couple
आपस में कम बात करना
अगर पत्नी पति से कम बात करती है और दूसरे लोगों से बात करती नहीं थकती तो यह पुरुषों के मन में शक पैदा कर देता है और पुरुषों के मन में अगर कुछ होता है तो वह उसे जल्दी से बयां नहीं करते हैं। मन ही मन बात रखने की वजह से उनका शक बढ़ता चला जाता है। बेहतर होगा अगर ऐसा है तो खुद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार उनसे इस बारे में चर्चा करें। मन में बात रखने से आपका रिश्ता और खराब होगा।
विज्ञापन

3 of 6
women using mobile
पत्नी का हर टाइम मोबाइल पर लगे रहना
अगर कोई महिला हर समय मोबाइल पर लगी रहती है तो यह किसी भी पति के मन में शक पैदा कर सकता है। पुरुषों का मानना है कि जब उनकी पत्नी चुपचाप मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिताती हैं तो उन्हें शक होता है, फिर चाहे वह फोन पर कोई गें ही क्यों न खेल रही हो।

4 of 6
make up
सजना-संवरना
हर महिला को सजना-संवरना बहुत पसंद होता है, लेकिन कई बार महिला की ये आदत उनके पति की नजरों में शक के दायरे में आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
couple
दूसरे मर्दों से अच्छे से बात करना
अगर किसी पार्टी में महिला दूसरे मर्दों से हंसकर अच्छे से बातें कर रही है तो यह भी पति को बर्दाश नहीं होता। उन्हे मन ही मन यह डर सताने लगता है कि कहीं आगे चलकर दोनों का चक्कर न चलने लगे। मन ही मन में उनका ये डर शक में तब्दील हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shopping
पति की गैरमौजूदगी में बाहर जाना
अगर पति की गैरमौजूदगी में महिला अपने दोस्तों से मिलने का बार-बार प्लान कर लेती है, तो यह भी पति के शक का कारण बन सकता है। ऐसे में पत्नी को चाहिए कि वह जहां भी जाए अपने पति को पहले ही बता दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें