फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में अक्सर नए जोड़े कर देते हैं ये 5 गलतियां....

Thu, 07 Sep 2017 11:38 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
live in relationship
प्यार के ढाई अक्षर की गहराई में हर कोई डूबना चाहता है। अक्सर आपको नए प्रेमी जोड़ी हाथों में हाथ डाले दिखाई दे जाएंगे। इसके साथ ही वो दोनों अपनी जिंदगी में इतने डूब जाते हैं कि उन्हें किसी की परवाह नहीं होती। इसी बीच वो कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनका रिश्ता बाकी और लोगों से टूट जाता है।

तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी ऐसी 5 वजह है जो नए प्रेमी जोड़े के लिए आगे चलकर मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।

पढ़ें- शादी तय होने के बाद भी मन में हो उलझन तो ये तरीके करेंगे आपकी मदद
 
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप
दोस्तों से दूरी बनाना
ऐसा देखा जाता है कि नए कपल्स हमेशा अकेले ही रहना पसंद करते हैं। वो यही चाहते हैं कि वो जब भी कही जाए तो एक दूसरे के साथ ही जाए। यहां तक की वो 24 घंटे अपने पार्टनर के साथ ही रहना चाहते हैं। जिस वजह से अपने दोस्तों को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं और यही वजह उन्हें अपने दोस्तों से दूरी कर देती है। पढ़ें- ईमानदार होना ही काफी नहीं, बनना है 'गुड पार्टनर' तो होनी चाहिए ये खूबियां
विज्ञापन

3 of 6
रिलेशनशिप
एक ही रंग में रंगना
प्यार में अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं जिसे देखकर उनके करीबी उनसे कटना शुरू कर देते हैं। यहां तक की वो एक दूसरे से मैचिंग कपड़े भी पहनने लगते है जो देखने में काफी ऑड लगता है।
 

4 of 6
relationship
ज्यादा बोलना
अक्सर ऐसा होता है कि पहले पहले प्यार में डूबे लोग जिससे भी मिलते हैं अपने पार्टनर की बात करना शुरू कर देते हैं जो कि सामने वाले को एक समय के बाद बोर करने लगता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप
अपने में ही खो जाना
नया प्रेमी जोड़ा अक्सर अपनी नई दुनिया बसा लेते हैं और जिंदगी का दायरा इतना सीमित कर लेते हैं कि उसमें किसी को भी इंट्री नहीं देते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप
सोशल मीडिया पर बार-बार फोटो डालना
दूसरों को दिखाने के लिए कि वो रिलेशनशिप में है नया प्रेमी जोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ-साथ बार-बार फोटोज डालने लगता है। हालांकि प्यार का इजहार करना गलत नहीं है लेकिन ज्यादा शो ऑफ करना लोगों को इरीटेट कर देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें