फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लर्टिंग करने से पहले जान लें ये खास 6 नियम, फायदे में रहेंगे

Wed, 22 Nov 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 7
अपनी पसंदीदा लड़की से बातों बातों में अपने प्यार का इजहार करना कोई आसान काम नहीं है। फ्लर्ट करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस हुनर के माहिर लोग अपने दिलकश अंदाज से अपने साथी को पल भर में अपना दीवाना बना लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं इन लोगों के पास ऐसा क्या होता है जो उन्हें लड़कियों के बीच खास बना देता है। आइए जानते है। 

पढ़ें- ऑफिस में दोस्ती करियर के लिए फायदेमंद, पर सीमा और सावधानियां जरूरी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घूरना बंद करें
आपने लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि जब आप किसी को पसंद करते हैं तो हमेशा उसकी आंखों में आंखें डालकर बात करें। लेकिन फ्लर्टिंग का पहला रूल है कि अपनी साथी से बात करते समय उसकी आंखों में आंखें डालकर बात करें लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसे लगातार घूरने लग जाएं। ये आपका इम्प्रेशन सामने वालों की नजरों में खराब कर सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सहमति जताएं
फ्लर्टिंग करने वाले लड़के हमेशा लड़कियों की हर एक बात पर अपनी सहमति जताते रहते हैं। उन्हें पता होता कि उनकी एक न उनके साथी को नाराज कर सकती है। 

4 of 7
किसी की बुराई न करें
लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जो हमेशा लोगों की बुराइयां करते रहते हैं। लड़कियों को लगता है कि आज ये लड़का इसकी बुराई कर रहा है कल ये मेरी भी करेगा। इस बात को फ्लर्टिंग वाले लड़के अक्सर गांठ बांधकर रखते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
फील न होने दें कि आप फ्लर्ट कर रहे हैं
सबसे अहम रूल ये है कि सामने वाले इंसान को कभी नहीं पता चले कि आप उनसे फ्लर्ट कर रहे हैं। अपने हंसी मजाक से उन्हें खुश रखने की कोशिश करें। लड़कियों को लगता है कि जो लड़का आज उन्हें इतना खुश रख सकता है उसे जिंदगी भर कितना खुश रखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
ओवर केयरिंग से बचे
लड़कियों को रोक टोक लगाने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते । लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें पूरी आजादी दे। अगर आप अपने गर्लफ्रेंड पर ज्यादा रोक टोक लगाएंगे तो वो आपको अगले दिन ही छोड़कर चली जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चॉइस जानने की कोशिश करे
आप अगर किसी लड़की को पसंद करते हैं तो सबसे पहले उसे इम्प्रेस करने के लिए उसकी पसंद पता करे। उसे क्या खाना पसंद है, क्या पहनना पसंद है। ऐसा न हो आप उन्हें तोहफे में कुछ ऐसा दे दें जो उसे बिल्कुल पसंद न हो। इसके अलावा साथी के सामने फर्जी बनने की कोशिश बिल्कुल न करें। ऐसे रिश्ते लंबे समय तक नहीं चलते।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें