अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं और जल्द ही उसे प्रपोज करने का प्लॉन भी बना रहे हैं तो भूलकर भी ये 5 गलतियां न करें।वरना आपकी बात बनने से पहले ही बिगड़ जाएगी।इससे पहले कि आपको आपनी गलतियों पर पछताना पड़े जान लीजिए आखिर क्या हैं वो 5 गलतियां जो आपके रिश्ते को परवान चढ़ने से पहले ही धराशायी कर देगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दोस्तों को न ले जाएं साथ
किसी भी लड़की को प्रपोज करते समय भूलकर भी अपने किसी मजाकिया दोस्त को अपने साथ न ले जाए। आपके ऐसा करने पर हो सकता है वो मजाक-मजाक में आपका कोई ऐसा राज लड़की के सामने खोल दे जो आपकी बात बनाने से पहले ही बिगड़ दे।
विज्ञापन
3 of 6
पता करें लड़की के दिल की बात
इससे पहले कि आप उन्हें प्रपोज करें, आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि वो लड़की आपके प्रति कितनी गंभीर है और वो आपके साथ अपने रिश्ते को कितना आगे और किस हद तक ले जाना चाहती हैं।
4 of 6
relationship
प्रपोज करने की जगह
प्रपोज किए जाने की जगह और माहौल हमेशा संभल कर चुने। इसके लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव करें जो आप दोनों के लिए खास हो या फिर ऐसी जगह जो आपकी गर्लफ्रेंड के बेहद पसंद हो।
विज्ञापन
5 of 6
रिलेशनशिप
लुक योर बेस्ट
इस पल को यादगार बनाने के लिए आपका ‘परफेक्ट’ दिखना तो बनता ही है इसलिए कपड़ों, जूतों और एक्सेसरीज का चुनाव करते वक्त हर चीज का बेहद ख्याल रखें। जाहिर है, बीच पर प्रपोज करते वक्त आप सूट-बूट में नहीं या फिर किसी अप-स्केल रेस्टूरेंट में हवाई चप्पल में जाना ‘हानिकारक’ साबित हो सकता है।
प्रपोज
फाइनली, जब प्रपोज करने का वक्त आए तो आप अपने प्लान पर एक बार फिर गौर कर लें।हर तरह के परिणाम के लिए पहले से तैयार रहें।चाहे गर्लफ्रेंड आपका प्रपोजल एक्सेप्ट करे या रिजेक्ट। अगर आपका प्रस्ताव उन्हें अच्छा नहीं लगता या वो कुछ और वक्त चाहती हैं, तो समझदारी का परिचय देते हुए इस बात को अपनी इगो पर ना लें।