इस रिसर्च में कहा गया है कि कोई भी महिला शारीरिक रूप से कमजोर पुरुष को कभी भी पसंद नहीं करती है। हालांकि इस रिसर्च में यह भी कहा गया है कि इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि जो मर्द ठीक-ठाक फिजिकल स्ट्रेंथ वाले होते हैं महिलाएं उन्हें पसंद नहीं करती हैं। दरअसल महिलाओं को जरूरत से ज्यादा कमजोर या फिर जरूरत से ज्यादा मस्क्युलर दोनों ही तरह के पुरुष पसंद नहीं होते।