फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2025 Gift: टीचर्स डे पर इस खास तोहफे से जीत लें शिक्षक का दिल

Wed, 03 Sep 2025 03:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Teachers Day 2025 Gift Ideas: अपने पसंदीदा शिक्षक के लिए खास तोहफा तैयार कराकर उन्हें दे सकते हैं। ये न सिर्फ यादगार बन जाएगा बल्कि शिक्षक का दिल भी छू लेगा। आइए जानते हैं 2025 में कौन-से यूनिक गिफ्ट आइडियाज़ आपके टीचर्स के लिए खास बन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Teachers day - फोटो : freepik
Teachers Day 2025 Gift Ideas: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षक दिवस शिक्षको का आभार व्यक्त करने का एक खास मौका है। शिक्षक आपको किताबी ज्ञान के साथ ही जिंदगी जीने के गुन सिखाते हैं। वह आपको उन्नति के लिए सही मार्ग का चयन कैसे करना है, सही और गलत की फर्क ये सभी कुछ सिखाते हैं। आपके जीवन में उनके योगदान की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। ऐसे में शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को उनके योगदान के लिए Thank You जरूर कहें। 

इस मौके पर एक छोटा सा तोहफा शिक्षक के प्रति आपकी भावना की अभिव्यक्ति भी कर सकता है। टीचर्स डे पर फूल देना या मिठाई खिलाना एक पुरानी परंपरा है, लेकिन आज के दौर में पर्सनलाइज्ड और रचनात्मक तोहफों का चलन बढ़ गया है। अपने पसंदीदा शिक्षक के लिए खास तोहफा तैयार कराकर उन्हें दे सकते हैं। ये न सिर्फ यादगार बन जाएगा बल्कि शिक्षक का दिल भी छू लेगा। आइए जानते हैं 2025 में कौन-से यूनिक गिफ्ट आइडियाज़ आपके टीचर्स के लिए खास बन सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
पेन स्टैंड - फोटो : instagram
पर्सनलाइज्ड मग और स्टेशनरी

शिक्षकों के लिए कॉफी मग, पेन, डायरी या नोटबुक जैसे सामान हमेशा उपयोगी होते हैं। अगर इन पर उनका नाम या कोई खास संदेश प्रिंट हो, तो यह गिफ्ट और भी पर्सनल बन जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
फोटो फ्रेम - फोटो : instagram
कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम और स्क्रैपबुक

शिक्षक-छात्र की तस्वीरों से बना फोटो फ्रेम या स्क्रैपबुक दिल को छू लेने वाला गिफ्ट हो सकता है। इसमें यादों का खजाना संजोकर आप अपने आभार को खूबसूरती से व्यक्त कर सकते हैं।

4 of 6
टीचर्स डे ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : Freepik
हैंडमेड गिफ्ट्स

अपने हाथों से बनाई गई ग्रीटिंग कार्ड, पेंटिंग या बुकमार्क शिक्षक को यह अहसास दिलाते हैं कि आपने समय और मेहनत लगाई है। यह छोटे लेकिन बेहद इमोशनल गिफ्ट साबित होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पौधे तोहफे में दें - फोटो : Adobe stock
पौधे

पौधे सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि जीवन का प्रतीक भी हैं। इनडोर प्लांट या बोनसाई गिफ्ट करना न सिर्फ क्रिएटिव है बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुकस्टोर वाउचर - फोटो : Adobe Stock
अनुभव आधारित गिफ्ट्स

भौतिक चीज़ों से आगे बढ़कर आजकल अनुभवों पर आधारित तोहफे चलन में हैं। जैसे, बुकस्टोर वाउचर, म्यूजिक कॉन्सर्ट पास या किसी वर्कशॉप का टिकट। यह शिक्षकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें