फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2025: टीचर्स डे सेलिब्रेशन के नए ट्रेंड्स, ऑनलाइन इवेंट्स से लेकर स्टूडेंट-टीचर रीयूनियन तक

Wed, 03 Sep 2025 12:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Teachers Day 2025: अगर आप भी अपने टीचर्स के लिए कुछ खास करना चाहते हैं या इस शिक्षक दिवस को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां कुछ लेटेस्ट सेलिब्रेशन आइडिया दिए जा रहे हैं । इस तरह की सेलिब्रेशन आपके शिक्षक को खुश कर सकती है। 
विज्ञापन
1 of 6
शिक्षक दिवस 2025 कैसे मनाएं - फोटो : Adobe stock
Teachers Day 2025 Celebration Ideas: 5 सितंबर को हर साल देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस टीचर्स के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे बच्चों को समाज में जीने और व्यक्तित्व विकसित करने के अनमोल सूत्र भी सिखाते हैं। बच्चे के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। भले ही मां बच्चे की पहली गुरु और घर पहली पाठशाला हो लेकिन शिक्षक और स्कूल ही बच्चे को वास्तविक जीवन जीने के गुर सिखाते हैं। यही वजह है कि शिक्षक का स्थान समाज में सबसे ऊंचा माना जाता है। 

अगर आप भी अपने टीचर्स के लिए कुछ खास करना चाहते हैं या इस शिक्षक दिवस को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां कुछ लेटेस्ट सेलिब्रेशन आइडिया दिए जा रहे हैं । इस तरह की सेलिब्रेशन आपके शिक्षक को खुश कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
शिक्षक दिवस 2025 - फोटो : Adobe
ऑनलाइन इवेंट्स और वर्चुअल शो

डिजिटल दौर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने टीचर्स डे सेलिब्रेशन का तरीका बदल दिया है। छात्र आनलाइन माध्यमों के जरिए वर्चुअल शो आयोजित कर सकते हैं। इनमें ऑनलाइन गेम्स, क्विज और टैलेंट शो शामिल होते हैं। इससे दूर-दराज के शिक्षक और छात्र भी आसानी से जुड़ पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सोशल मीडिया कैंपेन और वीडियो ट्रिब्यूट - फोटो : FREEPIK
सोशल मीडिया कैंपेन और वीडियो ट्रिब्यूट

2025 में सोशल मीडिया ने सेलिब्रेशन का नया आयाम दिया है। छात्र और पूर्व छात्र अपने शिक्षकों के लिए वीडियो मैसेज, इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पोस्ट बनाकर उन्हें ट्रिब्यूट दे सकते हैं। इससे टीचर्स की मेहनत को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर सराहा जा सकता है।

4 of 6
छात्र-शिक्षक रीयूनियन - फोटो : freepik
छात्र-शिक्षक रीयूनियन

कई स्कूल और कॉलेज इस दिन रीयूनियन इवेंट्स आयोजित करते हैं। इस दौरान पुराने छात्र अपने गुरुओं से मिलने आते हैं और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करते हैं। यह ट्रेंड शिक्षकों के लिए सबसे भावुक और यादगार बनता जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
तोहफे और सरप्राइज - फोटो : Adobe
तोहफे और सरप्राइज

2025 में टीचर्स डे पर स्टूडेंट्स हैंडमेड गिफ्ट्स, डिजिटल कार्ड्स और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट बॉक्स देकर अपने शिक्षकों को सरप्राइज कर रहे हैं। खासकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुक किए गए गिफ्ट पैकेज अब छात्रों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांस्कृतिक और मोटिवेशनल प्रोग्राम्स - फोटो : Adobe
सांस्कृतिक और मोटिवेशनल प्रोग्राम्स

पारंपरिक तरीके भी अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं। स्कूलों में डांस, ड्रामा, कविताएँ और मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन होता है। कई संस्थान इस दिन शिक्षा के महत्व और शिक्षकों के योगदान पर सेमिनार भी आयोजित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें