फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2023: अपने प्रिय शिक्षक को भेजें ये खास दोहे, मिलेगा प्रेम और आशीर्वाद

Tue, 05 Sep 2023 09:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Teachers Day Doha - फोटो : Amar Ujala
Teachers Day Dohe in Hindi
 
गुरुर्ब्रम्हा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

 
एक शिक्षक व्यक्ति के जीवन में खास भूमिका निभाता है। एक अच्छा शिक्षक ही सही मार्ग पर चलने की राह दिखाता है और सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचा सकता है। माता-पिता शिशु को दुनिया में लाते हैं लेकिन दुनिया में जीने की कला, स्वस्थ और सुखी रहने के लिए जरूरी बातें शिक्षक ही सिखाते हैं। इसीलिए एक दोहा बहुत प्रचलित है, 
 
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय,
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।
 
माता पिता हों या भगवान सबसे ऊंचा दर्जा शिक्षक का होता है। ज्ञान की ओर अग्रसर करने का श्रेय शिक्षक को मिलता है। शिक्षक को उनके प्रयासों के लिए सम्मान देने और उनका आभार व्यक्त करने के लिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर छात्र अपने प्रिय शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हैं और शुभकामना संदेश देते हैं। 

इस शिक्षक दिवस आप भी अपने प्रिय टीचर को थैंक यू कहें। उन्हें खास महसूस कराएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। यहां शिक्षक पर कुछ खास दोहे दिए जा रहे हैं, जिसे सुनाकर आप शिक्षक का आभार व्यक्त कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शिक्षक को थैंक यू कहें - फोटो : amar ujala
गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, हम समर्थ बलवान।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
शिक्षक को थैंक यू कहें - फोटो : amar ujala
गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु है चारों धाम।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

4 of 5
शिक्षक को थैंक यू कहें - फोटो : amar ujala
गुरु मन में बैठत सदा, गुरु है भ्रम का काल, 
गुरु अवगुण को मेटता, मिटें सभी भम्रजाल।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिक्षक को थैंक यू कहें - फोटो : amar ujala
गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिना दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधे, गुरु बिन बढ़े न शान।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें