फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2022: टीचर्स डे पर अपने प्रिय शिक्षक को दें ये खास तोहफे, दिल छू लेगा आपका गिफ्ट

Mon, 05 Sep 2022 07:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टीचर्स डे गिफ्ट आइडियाज - फोटो : istock
Teachers Day 2022: भारत में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है। डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। उनके जन्मदिन को छात्रों और शिक्षकों के रिश्ते के खास दिन के तौर पर मनाया जाता है। शिक्षक वह है, जो छात्र के भविष्य को संवारने के लिए उन्हें विषय विशेष का ज्ञान प्राप्त कराते हैं। एक बच्चा समाज में कैसे जीवन यापन करेगा, उसका मार्गदर्शन करके सही राह दिखाने का कार्य शिक्षक ही करते हैं। बच्चों के जीवन में शिक्षकों का खास महत्व है। इस महत्व, शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। घर बच्चे के जीवन में उनका कोई न कोई प्रिय शिक्षक जरूर होता है। अगर आप शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो उन्हें इस दिन कुछ खास तोहफे दे सकते हैं। ये रहे टीचर्स डे के गिफ्ट आइडियाज।
विज्ञापन

2 of 5
लाइब्रेरी - फोटो : amar ujala
टीचर्स डे के गिफ्ट आइडियाज

किताब

अगर आपके टीचर को पढ़ना पसंद हैं तो शिक्षक को उनके पसंदीदा लेखक की कोई किताब तोहफे में दे सकते हैं। किसी प्रसिद्ध लेखक की, या जिस विषय की किताबें उन्हें पसंद आ सकती हैं, वह टीचर्स डे पर गिफ्ट करें।
विज्ञापन

3 of 5
पेन स्टैंड - फोटो : istock
पेन स्टैंड

अब शिक्षक हैं, तो पेन से उनका नाता होना लाजमी है। आप अपने टीचर को कोई पेन स्टैंड गिफ्ट कर सकते हैं। इस पेन स्टैंड में शिक्षक अपने सारे पेन कलेक्शन को संजोकर रखेंगे। आपका ये तोहफा उनके काम का भी होगा और हमेशा आपकी यादों को दिल में रहेगी।

4 of 5
फोटो एल्बम - फोटो : istock
फोटो कोलाज

अपने शिक्षक को छात्रों के साथ उनकी फोटो का कलेक्शन दे सकते हैं। चाहें तो कोई एक फोटो फ्रेम करवा कर दें या फिर कई तस्वीरों को कोलार्ज बनवा लें। इसके अलावा टीचर से जुड़ी कई तस्वीरों का फोटो एल्बम भी तैयार कर सकते हैं। आपके क्लास या बैच के साथ शिक्षक की तस्वीरें याद बनकर उनके साथ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीचर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala
हाथ से लिखा नोट

कई बार शिक्षक बच्चों से तोहफे नहीं लेते। वह नहीं चाहते कि बच्चे उन पर अपने पैसे व्यय करें। लेकिन फिर भी आप टीचर को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं तो उनके लिए कोई कविता,अपनी भावनाओं से जुड़ा कोई प्यारा सा नोट लिख सकते हैं। इसे डायरी, ग्रीटिंग कार्ड के जरिए शिक्षक को दें। आपका यह गिफ्ट टीचर का दिल जीत लेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें