फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Day 2024: स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार, बढ़ाते हैं युवाओं का मनोबल

Fri, 12 Jan 2024 10:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक बार अमेरिका के शिकागो में धर्म संसद का आयोजन हुआ तो हिंदी में भाषण देकर स्वामी विवेकानंद ने हर भारतीय का गौरव बढ़ाया। उनके विचारों को सफलता के मूलमंत्र के रूप में जीवन में आत्मसात किया जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 11
स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
Swami Vivekananda Quotes in Hindi : प्रतिवर्ष 12 जनवरी को आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए विचारों को अपनाकर जीवन को सरल और सफल बनाने में मदद मिल सकती है। इसी कारण विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही सीख लेने योग्य है। 25 वर्ष की आयु में सांसारिक मोह माया त्याग कर वह संन्यासी बन गए। गुरु रामकृष्ण परमहंस को समर्पित रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

एक बार अमेरिका के शिकागो में धर्म संसद का आयोजन हुआ तो हिंदी में भाषण देकर स्वामी विवेकानंद ने हर भारतीय का गौरव बढ़ाया। उनके विचारों को सफलता के मूलमंत्र के रूप में जीवन में आत्मसात किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार।
विज्ञापन

2 of 11
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।
विज्ञापन

3 of 11
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं। 

4 of 11
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो।
विज्ञापन

5 of 11
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
जब तक जीना, तब तक सीखना। अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
विज्ञापन

6 of 11
स्वामी विवेकानंद जंयती - फोटो : amar ujala
यह कभी मत कहो कि 'मैं नहीं कर सकता', क्योंकि आप अनंत हैं।
विज्ञापन

7 of 11
swami vivekananda - फोटो : अमर उजाला
जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी

8 of 11
swami vivekananda - फोटो : अमर उजाला
उठो, जागो और तबतक न रुको, जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते

9 of 11
swami vivekananda - फोटो : अमर उजाला
एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकि सबकुछ भूल जाओ

10 of 11
swami vivekananda - फोटो : iStock
संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है, इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें।
विज्ञापन

11 of 11
swami vivekananda - फोटो : अमर उजाला
लोग तुम्हारी स्तुति करें या निंदा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांच आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें