फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे: ऑफिस में रोमांस करते हैं एक तिहाई कर्मचारी, पर दूसरों से हैं छिपाते

Fri, 28 Jun 2019 01:42 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस रोमांस - फोटो : pixabay
एक सर्वे का कहना है कि ऑफिस में एक तिहाई कर्मचारी अपने साथी कर्मचारियों के साथ रोमांस में संलिप्त रहते हैं। यह सर्वे 885 कर्मचारियों पर किया। सर्वे कनाडा के कर्मचारियों पर किया गया और उसके बाद यह निष्कर्ष निकाला गया। इस सर्वे का कहना है कि कनाडा में ज्यादातर कर्मचारी ऑफिस में प्यार खोजते हैं लेकिन इस बात को वह अपने साथी कर्मचारियों से छिपाकर रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस रोमांस - फोटो : pixabay
सर्वे को एडीपी कनाडा ने किया है। सर्वे के मुताबिक, 45 फीसदी लोग अपने रोमांस को किसी न किसी से छिपाकर रखते हैं। 27 फीसदी लोग अपने रोमांस और प्यार को सभी से छिपाकर रखते हैं। इस सर्वे का यह भी कहना है कि 37 फीसदी कनाडा के लोग अपने रिलेशनशिप को ऑफिस में एचआर से छिपाकर रखते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
office romance
सर्वे के मुताबिक,  40 फीसदी लोग मैनेजमेंट से अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखते हैं। इस सर्वे में 49 लोगों का कहना है कि ऑफिस में रिलेशनशिप के लिए कोई पॉलिसी नहीं होने की वजह से वह अपने रोमांस और रिश्तो को छिपाते हैं। 

4 of 5
romance
सर्वे में बताया गया है कि 31 फीसदी लोग ऑफिस में रिलेशनशिप एवं रोमांस में नहीं पड़ने को लेकर जागरुक हैं और उन्हें पता है कि इसकी वजस से उनकी नौकरी भी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
office romance
83 फीसदी लोगों का कहना है कि वह ऑफिस में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुले हुए हैं। ऑफिस में किसी न किसी के साथ रिलेशनशिप में रहने वाले 19 फीसदी लोगों का कहना है कि इस बारे में किसी को बताने से वह दबाव महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें