फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले लड़कों से ये पूछना चाहती हैं लड़कियां, आप भी कर लें तैयारी

Thu, 08 Jun 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप
किसी भी लड़की की जिंदगी में शादी एक अहम पड़ाव होता है। ये फैसला लेने से पहले लड़की के मन में कई सवाल चल रहे होते हैं जो वो लड़के से पूछना चाहती है। ये सवाल ही उसका हमसफर तय करते हैं। अब तो ये बात सर्वे ने भी साबित कर दी है। जानिए वो कौन से सवाल हैं जिनका जवाब देकर आप किसी भी लड़की के दिल तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप
मैचमेकिंग वेबसाइट शादीडॉटकॉम ने हाल ही में एक सर्वे किया है जिसमें लड़कियों से ये जानने की कोशिश की है कि आखिर वो शादी से पहले लड़के से क्या पूछती हैं। वो कौन से सवाल हैं जिनका जवाब पाकर वो लड़कों को हां बोल देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप
सबसे ज्यादा लड़कियां ये जानना चाहती हैं कि लड़के ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं या न्यूकलियर? 36 प्रतिशत लड़कियां इस कैटेगरी में आती हैं।

4 of 5
रिलेशनशिप
वहीं 30 प्रतिशत लड़कियां पूछती हैं कि क्या लड़के शादी के बाद उनके करियर को सपोर्ट करेंगे? अगर लड़के का जवाब हां है तो समझिए लड़की का दिल आधा जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप
आखिरी सवाल जो लड़कियां लड़कों से सबसे ज्यादा पूछती हैं वो उनसे भी बहुत पूछा जाता है। 26 प्रतिशत लड़कियां पूछती हैं कि क्या लड़के खाना बनाना जानते हैं? अब अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है तो जल्द सीख लीजिए क्योंकि अब लड़कियों के भी दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें