बदलती लाइफ स्टाइल में सेक्सुअली एक्टिव रह पाना आसान नहीं है। तनाव, कार्य की व्यस्तता ने जहां सामान्य दांपत्य जीवन को प्रभावित किया है वहीं पति पत्नी के भावनात्मक संबंध भी इससे प्रभावित हुए हैं। बहरहाल, सेक्स एक सामान्य हेल्दी लाइफ का अनिवार्य अंग है। यह ना केवल भावनात्मक रूप से नजदीक लाता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसके अनेक फायदे हैं।