फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Vacation Tips: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को रखना है टीवी और मोबाइल से दूर तो उनसे कराएं ये काम

Sun, 26 May 2024 12:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने बच्चे को गर्मी की छुट्टियों में मोबाइल और टीवी से दूर रखना चाहती हैं, तो उनसे कुछ अलग काम कराएं। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों से कराएं ये काम - फोटो : iStock
Summer Vacation Tips: मई का महीना खत्म होने की कगार पर है। इस महीने में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो जाती है। बहुत से बच्चे इन छुट्टियों में अपनी दादी-नानी के घर घूमने जाते हैं, वहीं बहुत से बच्चे घरों में रहते हैं। मई-जून में पारा इतना बढ़ जाता है कि गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। इस वजह से बच्चों को बाहर खेलने के लिए नहीं भेजा जाता।

अब जब छुट्टियों में बच्चे 24 घंटे घर में रहते हैं तो उनके पास टीवी और मोबाइल देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को टीवी मोबाइल से दूर रखना चाहते हैं तो उन्हें अन्य कामों में व्यस्त रखें। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बच्चों से करा सकते हैं। इन एक्टिविटीज की वजह से आपका बच्चा एक्टिव भी बनेगा और मोबाइल और टीवी से दूर रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों से कराएं ये काम - फोटो : iStock
गाना सिखाएं

अगर आपके बच्चे को म्यूजिक में रुचि है तो उन्हे गाने की क्लास अटैंड कराएं। इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी नजर आएगी और साथ ही में बच्चे को घर में रहकर एक नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों से कराएं ये काम - फोटो : Freepik
स्केटिंग है बेहतर विकल्प

अगर आपके घर से आस-पास कहीं स्केटिंग स्कूल है तो बच्चे को स्केटिंग सीखने के लिए भेजें। जरूरी नहीं है कि गर्मी की वजह से बच्चे को हमेशा घर में ही रखें। शाम के वक्त उन्हें स्केटिंग सीखने भेज सकते हैं। 

4 of 6
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों से कराएं ये काम - फोटो : Freepik
सिखाएं गिटार

आजकल के बच्चों को गिटार बजाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में उन्हें गिटार सीखने भेज सकते हैं। अगर बच्चा गिटार बजाना नहीं चाहता तो इसकी जगह आप उन्हें उनकी पसंदीदा संगीत वाद्ययंत्र बजाना सीखने भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों से कराएं ये काम - फोटो : Freepik
साथ में करें गार्डनिंग

गर्मी के इस मौसम आप अपने बच्चे के साथ पेड़-पौधे लगा सकते हैं। उन्हें पेड़ों से बात करना सिखाएं और पौधों में पानी भी उनसे ही डलवाएं। ताकि वो खुद से इनका ध्यान रखना सीख पाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों से कराएं ये काम - फोटो : Freepik
सिखाएं तैरना

आजकल के समय में ज्यादातर सोसाइटी में स्विमिंग पूल बने हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने बच्चे को तैरना सिखा सकते हैं। स्विमिंग की वजह से बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है और उनकी फिजिकल स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें