प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे भी स्पर्म खरीदने वाले अविवाहित लड़कों को प्राथमिकता देते हैं और 25 तक की उम्र को ही ये इस लायक मानते हैं। एक स्पर्म डोनर होने के नाते इसके बारे में मुझे कई चीजें पता हैं। मतलब स्पर्म की कीमत केवल स्पर्म की गुणवत्ता से ही तय नहीं होती है। आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कैसी है, माता-पिता क्या करते हैं, आपने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है। ये सारी बातें मायने रखती हैं। अगर आपको अंग्रेजी आती है तो स्पर्म की कीमत भी बढ़ जाती है। हालांकि अंग्रेजी आने वाले व्यक्ति के स्पर्म से जन्मी संतान पर क्या असर पड़ता होगा मुझे नहीं पता है, लेकिन कई लोग ऐसे स्पर्म की मांग करते हैं। इनके पास जैसे ग्राहक आते हैं, वैसी ही हमलोग से मांग भी करते हैं।