relationship
- फोटो : pixa
रिश्ते में आई किसी भी तरह की दरार को दूर करना ही स्वस्थ रिलेशनशिप की पहचान है। कभी भी पार्टनर और अपने बीच किसी भी तरह का मनमुटाव न आने दें। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है बातचीत। संवाद के जरिए आप अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी संवाद की शुरुआत कर सकता है। एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें और कहां कमियां रह गई है, इस बात पर विचार करें। रिलेशनशिप में आपस में किसी को भी चलताऊ न लें। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है। अगर आपका पार्टनर आपके प्रति प्यार जता रहा है तो उसकी भावनाओं की कद्र करें।