फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके प्यार में है ऐसी मिठास?

Mon, 15 Jul 2019 11:18 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay

किसी भी रिश्ते में यह बात मायने नहीं रखती कि आप कितनी परफेक्ट हैं या फिर आपका रिश्ता कितना परफेक्ट है। दरअसल, रिश्ते को सही तरीके से निभाने में ही रिश्ते की अहमियत है। रिश्तों को दिमाग से नहीं बल्कि दिल से निभाया जाता है। इसके लिए विश्वास और प्यार का होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं आप कैसे अपने रिश्ते को खास बना सकती हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रिश्ता

आप अपने पार्टनर के साथ हफ्ते में एक बार बाहर खाना या फिर साथ खाना जरूर खाएं। दरअसल, हम इतने व्यस्त वक्त में हैं कि हमें अपने पार्टनर के साथ साथ खाने का भी वक्त नहीं मिलता है। ऐसे में रिश्ते थोड़े उलझने लगते हैं। आप अपने रिलेशन को उलझने न दें और एक-दूसरे के लिए टाइम निकालकर साथ में डिनर जरूर करें।

विज्ञापन

3 of 7
relationship - फोटो : social media

आप अपने पार्टनर की पसंद की फिल्म देखने साथ जाएं। दरअसल, अगर आपको फिल्म देखना  ज्यादा पसंद नहीं है तो भी महीने में एक बार आप अपने पार्टनर की पसंदीदा फिल्म देखने के लिए साथ जरूर जाएं। इससे आपसी प्यार बढ़ता है। पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमिका की पसंद और नापसंद अलग-अलग हो सकती है ऐसे में कई बार एक-दूसरे की पसंद का सम्मान करना और उसे अपनी पसंद बनाना समझदारी है।
 

4 of 7
relationship

अगर आपके पार्टनर को क्रिकेट देखना पसंद है तो आप उसे क्रिकेट की टिकट का सरप्राइज दे सकते हैं। दरअसल, रिश्तों में सरप्राइज देने से प्यार बढ़ता है। आप एक- दूसरे की पसंद से कपड़े पहनें। इससे भी आपके बीच का प्यार मजबूत होगा।

विज्ञापन

5 of 7
relationship

रिश्तों में मिठास बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे की पसंद का खाना भी जरूरी है। इससे आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी वक्त तो बिताते ही हैं साथ ही में मजबूती से जुड़ते भी हैं। आप अपने पार्टनर को सरप्राइज तोहफा दे सकते हैं। उसके लिए परफ्यूम या फिर कपड़े खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 7
relationship

अपने पार्टनर के साथ डेट पर बाहर जाएं। आप उसके साथ उसकी फेवरेट जगह डेट पर जा सकती हैं। इसके अलावा घर पर ही अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट भी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
relationship tips
दरअसल, रिश्ते और प्यार को खुशनुमा बनाना अपने हाथ में होता है। आप किसी भी रिलेशनशिप में जितने अच्छे से रहेंगी वह उतना ही अच्छा होगा। विश्वास और आपसी प्यार के साथ ही रिश्तों में बेहद छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें