फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कैसे सोते हैं यह बात भी लव लाइफ को करती है प्रभावित, जानिए कैसे?

Mon, 05 Aug 2019 01:40 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship - फोटो : file photo
रिलेशनशिप और लव लाइफ को बहुत-सी बातें प्रभावित करती हैं। यहां तक की आपका सोना भी आपके प्रेम संबंधों को प्रभावित करता है। इसे लेकर विभिन्न स्टडी होती रहती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि जो लोग देर से सोते हैं उनके रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चलता और ऐसे लोग अपने रिश्ते के प्रति समर्पित नहीं होते हैं। आइए जानते हैं और क्या कहता है अध्ययन

 
विज्ञापन

2 of 4
relationship - फोटो : file photo
यह स्टडी कहती है कि जो लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं ऐसे लोग जल्दी सोने वालों की तुलना में यौन संबंधों को लेकर ज्यादा आक्रमक होते हैं। ज्यादा फिजिकल रिलेशन बनाते हैं। इस स्टडी को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ने किया है। स्टडी कहती है कि हमारे सोने का पैटर्न कई मायनों में हमारे व्यवहार को प्रभावित करता है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : file photo
आगे यह स्टडी कहती है कि देर से सोने वाले लोग शारीरिक संबंधों को लेकर जितने आक्रमक होते हैं, रिश्तों को लेकर उनते ही लापरवाह होते हैं। ऐसे लोगों का संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। यानी की आप ऐसे व्यक्तियों के साथ लंबे रिलेशनशिप में नहीं रह पाते हैं और ये लोग रिलेशनशिप को लेकर समर्पित भी नहीं होते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
relationship - फोटो : file photo
यह अध्ययन कहता है कि जो लोग रात को जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं वह अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा समर्पित होते हैं। ऐसे लोगों का प्रेम और वैवाहिक संबंध लंबा चलता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें