आप अब तक अच्छे से 'वैलेंटाइन वीक' मना चुके होंगे। उम्मीद है कि इस बार आपका 'वैलेंटाइन डे' बेहद खास रहा होगा। अभी तो 'वैलेनटाइन वीक' में आपको खूब प्यार करने, कसमें वादे निभाने और गिफ्ट देने-लेने का भी मौका मिला। लेकिन अब आने वाले दिनों में आपको अपना गुस्सा निकालने, अपनी गलतियों को सुधारने, किसी को सबक सिखाने और रूठने-मनाने का भी मौका मिलेगा।
जी हां, आने वाला पूरा सप्ताह आपको अपनों से रू-ब-रू करवाएगा। 'वैलेंटाइन डे' के अगले दिन 15 फरवरी को 'स्लैप डे' मनाया जाता है। आमतौर पर लोग इसे बुरा दिन मानते हैं और गंभीरता से लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कोई भी दिन बुरा नहीं होता। आप 'स्लैप डे' को भी एन्जॉय कर सकते हैं, आइए जानें कैसे