फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो आम सी लगने वाली बातें जिन पर पति-पत्नी के बीच हर हालत में झगड़ा हो ही जाता है

Sun, 24 Nov 2019 10:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा या नोकझोंक होना आम बात है। लेकिन ध्यान रहें कि ये झगड़े हल्के-फुल्के अंदाज में ही रहें और इनका रूप न बिगड़े। लेकिन कभी आपने ध्यान दिया है कि पति-पत्नी के बीच कुछ परिस्थितियों में नोकझोंक या तकरार हो ही जाती है। चाहे वो इससे कितना भी बचने की कोशिश करें लेकिन एक बार तो कहासुनी होना तय है। तो चलिए जानें कि वो कौन सी परिस्थितियां है....


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
जब आप किसी सफर पर जाने के लिए तैयार हो रहे हों
जब भी कभी पति- पत्नी किसी सफर पर जा रहे होते है तो बहुत बार उनके बीच झगड़ा हो जाता है। और आपको ये जानकर कोई हैरानी नही होगी कि ये तकरार सामान की पैकिंग के समय से ही शुरु हो जाती है। और ज्यादातर इसका कारण सामान के ज्यादा पैक कर लेने की वजह से होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
जब जा रहें हो पार्टी या फंक्शन में
बहुत बार किसी शादी या फिर किसी पार्टी में आप दूसरों के जीवनसाथी की तुलना अपने जीवनसाथी से करना शुरू कर देते हैं और नतीजा दोनों के बीच झगड़ा होने लगता है।

 

4 of 5
- फोटो : social media
गाड़ी ड्राइव करते समय
बहुत बार गाड़ी से कहीं जाते समय देर होती रहती है या सड़क पर ट्रैफिक इतना ज्यादा होता है कि हमारा धैर्य जवाब देने लगता है और इसका गुस्सा भी हम अपने जीवनसाथी पर निकालने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आगे से जब भी कभी गाड़ी से कहीं जाएं तो देर होने पर इसका गुस्सा एक दूसरे पर न निकालें।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
दोस्तों के साथ डिनर पर 
जब कभी आप सभी दोस्तों के साथ डिनर या लंच पर जाते हैं तो पुरूषों की आदत होती है कि दूसरों की बीवी की तारीफ जरूर करते है। पुरूषों की ये आदत महिलाओं को नागवार गुजरती है और फिर शुरू होता है झगड़ा। इन झगड़ों को रोकने के लिए जरूरी है कि पति अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें