फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति- पत्नी कितनी भी कोशिश कर लें इन परिस्थितियों में झगड़े हो ही जाते हैं

Sun, 21 Jul 2019 11:39 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
पति- पत्नी के बीच थोड़ी बहुत तकरार या फिर नोकझोंक तो होती ही रहती है। खुशहाल रिश्ते के लिए कभी कभी ये जरुरी भी होता है। ये झगड़े घर पर हों तब तक तो ठीक लेकिन कभी आपने ध्यान दिया है कि कुछ जगह ऐसी होती है जहां पर कितनी भी कोशिश की जाए लेकिन पति- पत्नी के बीच तकरार हो जाती है। आइए जानते हैं कि वो कौन- सी ऐसी परिस्थितियां जिनसे कितना भी बचा जाए लेकिन नोकझोंक तो हो ही जाती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
relationship
जब आप किसी सफर पर जाने के लिए तैयार हो रहे हों
जब भी कभी पति- पत्नी किसी सफर पर जा रहे होते है तो बहुत बार उनके बीच झगड़ा हो जाता है। और आपको ये जानकर कोई हैरानी नही होगी कि ये तकरार सामान की पैकिंग के समय से ही शुरु हो जाती है। और ज्यादातर इसका कारण सामान के ज्यादा पैक कर लेने की वजह से होता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
relationship
जब जा रहें हो पार्टी या फंक्शन में
बहुत बार किसी शादी या फिर किसी पार्टी में आप दूसरों के जीवनसाथी की तुलना अपने जीवनसाथी से करना शुरु कर देते हैं और नतीजा दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो जाता है।
 

4 of 5
bcx - फोटो : getty images
गाड़ी ड्राइव करते समय
बहुत बार गाड़ी से कहीं जाते समय देर होती रहती है या सड़क पर ट्रैफिक इतना ज्यादा होता है कि हमारा धैर्य जवाब देने लगता है और इसका गुस्सा भी हम अपने जीवनसाथी पर निकालने लगते हैं। इसलिए जरुरी है कि आगे से जब भी कभी गाड़ी से कहीं जाएं तो देर होने पर इसका गुस्सा एक दूसरे पर न निकालें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप
दोस्तों के साथ डिनर पर 
जब कभी आप सभी दोस्तों के साथ डिनर या लंच पर जाते हैं तो पुरषों की आदत होती है कि दूसरों की बीवी की तारीफ जरुर करते है। पुरुषों की ये आदत महिलाओं को नागवार गुजरती है और फिर शुरु होता है झगड़ा। इन झगड़ों को रोकने के लिए जरुरी है कि पति अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें