कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किसी से कितना प्यार करते हैं। अगर आप दोनों के सोचने का ढंग अलग है या फिर आदतें, शौक, पसंद, नापसंद सब कुछ अलग है तो मुमकिन है कि कुछ समय बाद ये प्यार बोझ बन जाएगा। आपको लगता होगा कि प्यार के बल पर पूरी जिंदगी बीत जाएगी लेकिन अगर आप किसी गंभीर रिश्ते की शुरुआत करना चाहते है जो कभी न टूटे तो सबसे पहले ये जानने की कोशिश करें कि जिसके साथ पूरी जिंदगी बिताने का ख्वाब देख रहें हैं वो आपके लिए ठीक है कि नहीं। ये बातें इसमें आपकी मदद करेंगी।