फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रिलेशनशिप में पार्टनर को देना चाहिए दूसरा मौका?

Mon, 19 Aug 2019 10:27 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship
कई बार गलतफहमी की वजह से रिश्ता टूट जाता है। एक छोटी-सी गलती रिलेशनशिप में दूरी ले आती है। ऐसे में सालों पुराना संबंध भी एक झटके में खत्म हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भी रिश्ते में क्या पार्टनर या प्रेमी को दूसरा मौका देना चाहिए? अगर आपके मन में भी यह सवाल उठता है तो हम आपको बता रहे हैं कि क्या करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 4
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
आपके लिए जो पहली नसहीत है वो है कि कभी भी गुस्से में कोई काम न करें। अपने रिश्ते को गुस्से या आवेश में आकर खत्म न करें। अगर आपके पार्टनर से कोई गलती हुई भी है तो आप वक्त लें और इस बारे में सोचे-विचारें फिर जाकर आपको क्या करना है, इस निष्कर्ष पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
रिश्ता
कई बार ऐसा भी होता है कि परिस्थितियां रिश्तों में दूरी ले आती हैं। अगर आपके पार्टनर ने परिस्थितियों की वजह से आपका दिल दुखाया है या फिर परिस्थितियों ने आपके बीच के रिश्ते में दरार डाल दी है तो आप रिलेशनशिप को एक झटके में खत्म न करें बल्कि अपने पार्टनर को दूसरा मौका दें।
 
विज्ञापन

4 of 4
रिश्ता
किसी भी रिश्ते में दूसरा मौका देना जरूरी होता है क्योंकि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। अगर आपको लग रहा है कि आपके पार्टनर को अपनी भूल का अहसास है तो उसे दूसरा मौका जरूर दें। अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है और आपके समझाने पर भी नहीं समझ रहा तो ऐसे रिश्ते फौरन खत्म कर दें। क्योंकि जब आपको लगे कि पार्टनर में कोई सुधार नहीं होने वाला तो दूरी बनाना ही बेहतर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें