फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 2 Wishes: द्वितीय नवरात्रि पर भेजें ये सुंदर शुभकामना संदेश, मिलेगा मां ब्रह्माचारिणी का आशीर्वाद

Tue, 23 Sep 2025 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shardiya Navratri 2025: यहां नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के प्रिय भोग, उनके प्रिय रंग के वस्त्र और बीज मंत्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : Amar Ujala
Shardiya Navratri Day 2 Wishes: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। शारदीय नवरात्रि के दूससे दिन मां दुर्गा के ब्रहाचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जो तपस्या और त्याग की प्रतीक हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी इस तपस्या के कारण ही उन्हें ब्रह्मचारिणी नाम मिला। 

मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके लिए उनका प्रिय भोग अर्पित करें, मंत्रों का जाप करें। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं भेजें और उन्हें बताएं कि आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी का आह्वान करना चाहिए।

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप तप, त्याग, वैराग्य, संयम और सदाचार का प्रतीक है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की अराधना करने के लिए उनके चमत्कारी बीज मंत्र का जाप करें। इसके लिए मां ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र, साथ ही पूजन मंत्र का जाप करें।

यहां नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के प्रिय भोग, उनके प्रिय रंग के वस्त्र और बीज मंत्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Navratri 2025 wishes - फोटो : अमर उजाला

मां ब्रह्माचारिणी का बीज मंत्र
 

ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:

 
विज्ञापन

3 of 5
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : Amar Ujala

प्रार्थना मंत्र

दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।

4 of 5
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : Amar Ujala
प्रिय भोग

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में दूध, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में पंचामृत को पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में पवित्र भोग का दर्जा दिया गया है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन, मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत अर्पित करना एक विशेष प्रथा है, जिससे माता रानी की विशेष कृपा बरसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : Amar Ujala
प्रिय रंग
 
जैसे मां के स्वरूप अलग-अलग हैं, ठीक उसी तरह से उनके प्रिय पकवान और रंग भी अलग-अलग ही हैं। ऐसे में अगर आप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा उनका प्रिय रंग पहन कर करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है। सफेद रंग के कपड़े हर पुरुष और महिला के पास आसानी से मिल भी जाते हैं, इसलिए इसे पहनकर अपना सादगीभरा अंदाज दिखाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें