प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यौन जरूरत न पूरी होना हानिकारक
हालांकि, उनके पिता भी उनकी भावनाओं को अभी भी दबाते हैं लेकिन मितरा को अपनी भावनाओं और जरूरतों को जाहिर करने पर गर्व है। वह कहती हैं, "अभी भी बहुत से लोग हैं जो इस पर विश्वास करते हैं कि विकलांग महिलाओं की प्राथमिकता अपनी यौन और भावनात्मक जरूरतें जाहिर करना नहीं है, लेकिन सत्य बिलकुल अलग है।"कई दफे विकलांग लोगों की यौन ऊर्जा सामान्य मनुष्य से अधिक होती हैं, ऐसा मितरा मानती हैं। वह कहती हैं कि उनके जैसे शख़्स के लिए ऐसा नामुमकिन है क्योंकि उनको गंभीर शारीरिक विकलांगता है। मितरा कहती हैं कि अगर विकलांग महिला की यौन आवश्यकताएं पूरी नहीं होती हैं तो ये बहुत हानिकारक हो सकता है।