पति-पत्नी के रिश्ते की डोर विश्वास और प्यार पर टिकी होती है। दोनों एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं, पर क्या आपको मालूम है हर किसी के कुछ न कुछ सिक्रेट होते हैं। ऐसी कई बातें हैं जो पति अपनी पत्नियों से शेयर नहीं करते हैं, वहीं कई बाते हैं जो पत्नियां बड़ी सफाई से अपने पतियों से छुपा जाती हैं। महिलाओं का ऐसे अपने पति से बाते छुपाने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि कि वह अपने पति को धोखा देती है। कई बार वह अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए तो कई बार अपने घर में शांति के लिए वह कुछ बातों को अपने पार्टनर से छुपाने के लिए मजबूर होती है।